For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Test Ranking : बेन स्‍टोक्‍स बने दुनिया के नंबर-वन ऑलराउंडर, कोहली आए निशाने पर

स्पोर्ट्स डेस्क। पहला टेस्ट साउथंप्टन में विंडीज के हाथों हारने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में 113 रनों से शानदार जीत के साथ सीरीज रोमांचक मोड़ पर ला दी है। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स, जिन्होंने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ वह अब टेस्ट के नंबर-वन ऑलराउंडर भी बन गए हैं।

होल्डर को दिया झटका

होल्डर को दिया झटका

उन्होंने जीत के बाद विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर को झटका दिया है। स्टोक्स ने रैंकिंग में पहला स्थान होल्डर को पछाड़ते हुए हासिल किया है। होल्डर अब दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। होल्डर पिछले 18 महीनों से पहले स्थान पर काबिज थे लेकिन अब स्टोक्स ने नंबर-वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। स्टोक्स अभी 497 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, उसके बाद जेसन होल्डर (459) और तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के रवींद्र जडेजा (397) हैं। स्टोक्स आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में फ्लिंटॉफ के बाद इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी भी बने।

बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे

बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे

यही नहीं, स्टोक्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टीव स्मिथ (911) और विराट कोहली (886) से पीछे स्टोक्स 827 अंक पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुस्चगने के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टोक्स अब कोहली के लिए भी खतरा बनते हुए नजर आ रहे हैं। अगर स्टोक्स इसी तरह खेल दिखाते रहे तो ऊधर कोहली को भी रन बरसाते ही रहना होगा। अगर कोहली करीब 4 मैचों में सही नहीं खेल सके तो स्टोक्स उन्हें भी पीछे छोड़ सकते हैं।

किया शानदार प्रदर्शन

किया शानदार प्रदर्शन

बता दें कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए दूसरे टेस्ट में स्टोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदाैलत उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' अवाॅर्ड से भी नवाजा गया। इंग्लैंड ने 312 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन जवाब में विंडीज 198 रनों पर ढेर हो गया। स्टोक्स ने पहली पारी में एक विकेट के साथ 356 गेंदों में 176 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 57 गेंदों में नाबाद 78 रनों की पारी खेलते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

Story first published: Tuesday, July 21, 2020, 15:18 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+