
ऐसे रोकी गेंद
स्टोक्स ने यह काम 43वें ओवर में किया। विंडीज ने 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। उस समय शामराह ब्रुक्स 52 और जर्मेन ब्लैकवुड 51 रन बनाकर खेल थे। स्टोक्स ने गेंद डाली। ब्लैकवुड ने शॉट खेला। गेंद चौके के लिए बाउंड्री लाइन की तरफ जा रही थी। तभी गेंद फेंकने के बाद अचानक स्टोक्स खुद ही बाउंड्री लाइन की तरफ दौड़ पडे़। उन्होंने शानदार तरीके से चौका रोका। उनकी इस फील्डिंग को देखकर हर कोई हैरान था।
|
स्टोक्स बने नंबर-वन ऑलराउंडर
बता दें कि पहला टेस्ट साउथंप्टन में विंडीज के हाथों हारने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में 113 रनों से शानदार जीत के साथ सीरीज रोमांचक मोड़ पर ला दी है। तीन मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर है। इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स, जिन्होंने ना सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ वह अब टेस्ट के नंबर-वन ऑलराउंडर भी बन गए हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंचे
यही नहीं, स्टोक्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टीव स्मिथ (911) और विराट कोहली (886) से पीछे स्टोक्स 827 अंक पर ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुस्चगने के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। स्टोक्स अब कोहली के लिए भी खतरा बनते हुए नजर आ रहे हैं। अगर स्टोक्स इसी तरह खेल दिखाते रहे तो ऊधर कोहली को भी रन बरसाते ही रहना होगा। अगर कोहली करीब 4 मैचों में सही नहीं खेल सके तो स्टोक्स उन्हें भी पीछे छोड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
