For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दो साल में ऐसी गेंद फेंकने वाले पहले गेंदबाज बने बेन स्टोक्स, उनके नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

विश्व कप की प्रवल दावेदार टीम इंग्लैंड अच्छी लय में गुजर रही है। वनडे रैंकिग में पहले स्थान पर काबिज इंग्लैंड क्रिकेट टीम अभी विंडीज के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले मैच में उन्होंने वि

नई दिल्ली। विश्व कप की प्रवल दावेदार टीम इंग्लैंड अच्छी लय में गुजर रही है। वनडे रैंकिग में पहले स्थान पर काबिज इंग्लैंड क्रिकेट टीम अभी विंडीज के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। पहले मैच में उन्होंने विंडीज को 6 विकेट से मात दी। लेकिन दूसरे मैच में विंडीज ने उन्हें 26 रन से हारकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इंग्लैंड टीम भले हार गई पर आलराउंडर बेन स्टोक्स अपनी बैंटिंग के साथ छा गए। साथ ही बाॅलिंग करते हुए एक ऐसा अनचाहा रिकाॅर्ड भी बना गए जो पिछले 2 सालों से नहीं बना।

दरअसल, इस मुकाबले में बेन स्टोक्स ने एक नो गेंद फेंककर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया और दो साल बाद किसी इंग्लैंड के गेंदबाज ने लाइन की नो बॉल फेंकी है। ये वाकया पहली पारी के 48वें ओवर में सामने आया, जब शिमरोन हेटमेयर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस नो बॉल पर हेटमेयर ने एक सिंगल रन चुराया था और फ्री हिट वाली गेंद पर नर्स भी सिंगल ही बटोर सके थे। खास बात है कि वनडे इतिहास में इंग्लैंड की तरफ से 11 हजार गेंदों के बाद किसी गेंदबाज ने पैर की नो बॉल फेकी है। इससे यह साबित होता है कि इंग्लैंड के गेंदबाज फ्री के रन देने में बिल्कुल तैयार नहीं रहते।

फाॅर्म में नजर आ रहे हैं स्टोक्स
27 वर्षीय आलाउंडर स्टोक्स इन दिनों अच्छी फाॅर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहले वनडे में विंडीज पर जीत पाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंनेनाबाद 20 रनों की पारी भी खेली, साथ में बाॅलिंग करते हुए 37 रन देकर 3 विकेट भी झटके। वहीं विंडीज के ही खिलाफ आखिरी टेस्ट में 79 और नाबाद 48 रनों की पारी खेली। बता दें कि विंडीज ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड को सीरीज में 2-1 से हराया। अब इंग्लैंड वनडे सीरीज पर कब्जा कर हिसाब चुकता करना चाहेगी।

Story first published: Monday, February 25, 2019, 14:48 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+