For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: इंग्लैंड के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज हुआ एक खास विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला एजबेस्टन के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 285न रन बनाए। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद सतर्क तरीके से हुई थी लेकिन बाद के ओवरों में वो अपनी पारी को संभालने में कामयाब नहीं रहे। वहीं कप्तान रूट एक बार फिर अच्छी लय में दिख रहे थे उन्होंने 80 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन भारत ने दूसरे ओवर में ही इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया और बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर पहुंच गए। हालांकि शुरुआत बेहद अच्छी होने के बाद भी भारतीय बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सके। 100 रन पर भारत ने 5 विकेट गवां दिए हैं। इसी बीच इंग्लैंड के शानदार आलराउंडर बेन स्टोक्स के नाम एक बेहद शानदार रिकॉर्ड जुड़ गया है।

दरअसल बेन स्टोक्स सबसे कम टेस्ट में 2500 रन बनाने वाले और 100 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। पहले नंबर पर शाकिब अल हसन हैं, जिन्होंने 37 टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की। उसके बाद ट्रवर गोडार्ड और टोनी ग्रेग हैं, जो 40 टेस्ट के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। बेन स्टोक्स ने 43वें टेस्ट में ये मुकाम हासिल किया। बेन स्टोक्स ने अबतक खेले गए मैच में 2 विकेट झटके हैं।

Story first published: Thursday, August 2, 2018, 19:24 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+