VIDEO : बेन स्टोक्स ने मैदान पर किया कुछ ऐसा, जिसकी खूब हो रही है तारीफ

नई दिल्ली। आईपीएल में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लेता है, कभी-कभी कुछ ऐसे प्रदर्शन भी देखने को मिलते हैं जो खिलाड़ी को उनके खेल से ज्यादा महान बनाते हैं। रविवार को हुए राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में भी एक ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिला। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस खेल में बेन स्टोक्स की ईमानदारी और खेलभावना ने खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 152 रनों का लक्ष्य राजस्थान को दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में केवल 140 रन ही बना सकी और इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि रहाणे और सैमसन ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वह इस मैच को जीतने में सफल नहीं हुए।

बेन स्टोक्स की ईमानदारी के कायल हुए सभीः दरअसल हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की, इसी बीच 9वे ओवर में राजस्थान के गेंदबाज इश सोढी की गेंद पर हैदराबाद के बल्लेबाज हेल्स ने लॉग ऑन की दिशा में एक लंबा शॉट मारा और उसे बेन स्टोक्स ने लपक लिया। सभी को विश्वास हो गया था की बेन ने एक शानदार कैच लपक लिया है, लेकिन अगले ही पल बेन ने अंपायर से बताया की यह कैच नहीं है। उनकी इस ईमानदारी औऱ खेलभावना ने सभी को अपना मुरीद बना लिया। हालांकि रहाणे और संजू सैमसन की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद राजस्थान की टीम यह मुकाबला 11 रनों से हार गई।

Story first published: Monday, April 30, 2018, 14:29 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+