Ben Stokes reveals Stuart Broad selection: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड से टक्कर ले रही है। एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
इंग्लैंड ने जीता टॉस: इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मोईन अली के वापस आने पर स्टोक्स ने खुशी जाहिर की है। वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम में चयन किए जाने को लेकर उन्होंने एक बड़े राज से पर्दा हटाने का काम किया है।
वॉर्नर की वजह से ब्रॉड को मौका: साल 2019 एशेज सीरीज के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड ने डेविड वॉर्नर को मुश्किल में डालने का काम किया था। 10 पारियों में, वॉर्नर को ब्रॉड ने सात बार आउट किया। ऐसे में ब्रॉड के खिलाफ वॉर्नर एक बार फिर मुश्किल में दिखाई पड़ सकते हैं। बेन स्टोक्स ने टॉस के दौरान ब्रॉड का चयन डेविड वॉर्नर को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
लाइव मैच देखने का ये है तरीका: 16 से 20 जून के बीच खेले जाने वाले एजबेस्टन टेस्ट को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। पहला टेस्ट का टेलीविजन में सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जबकि मैच को ऑनलाइन फैंस सोनी लिव एप और वेब साइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं मैच से जुड़ी अपडेट के लिए फैंस दोनों टीमों के ट्विटर हैंडल पर भी विजिट कर सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेज़लवुड, स्कॉट बोलैंड।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, ज़क क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मोइन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन।