For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड की पूरी टीम लगाती है महिलाओं वाला डियोड्रेंट, बेन ने बताया अपना पसंदीदा फ्लेवर

पुणे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बारे में टीम के ही अहम खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने बड़ी जानकारी साझा की है। बेन स्टोक्स ने कहा कि ब्रिटिश खिलाड़ी मैच में जाने से पहले महिलाओं वाले डियोड्रेंट लगाते हैं। बता दें कि इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में भारत के दौरे पर है और वनडे सीरीज खेल रही है। पहले मैच में 66 रनों से हार के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से पीछे है। दोनों ही टीमें आज अपना दूसरा वनडे मुकाबला पुणे के मैदान में खेलेंगी।

अनार की खुशबू वाला डियो फेवरेट

अनार की खुशबू वाला डियो फेवरेट

पहले मैच में बेन स्टोक्स ने अच्छी गेंदबाजी की थी और तीन विकेट अपने नाम किए थे। लेकिन बल्ले से वह कुछ खास नहीं कर सके और इंग्लैंड की टीम को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था। महिलाओं के डियोड्रेंट इस्तेमाल के बारे में स्टोक्स ने कहा कि इसकी खुशबू पुरुषों के डियोड्रेंड से अच्छी होती है। यही नहीं स्टोक्स ने कहा कि उन्हें अनार की खुशबू वाला डियोड्रेंट उनका पसंदीदा है। स्टोक्स ने कहा कि इसकी महक अच्छी होती है। यही नहीं स्टोक्स ने कहा कि सिर्फ मै ही महिलाओं के डियोड्रेंट नहीं लगाता हूं।

पूरी टीम लगाती है महिलाओं वाला डियोड्रेंट

पूरी टीम लगाती है महिलाओं वाला डियोड्रेंट

जब लौरा वुड्स एली मैकोस्ट, जेमी ओहारा ने हंसते हुए स्टोक्स से पूछा कि और कौन-कौन लगाता है तो स्टोक्स ने कहा कि पूरी टीम महिलाओं वाला डियोड्रेंट लगाती है। बता दें कि भारत के खिलाफ पहले वनडे में तकरीबन डेढ़ साल बाद बेन स्टोक्स ने वनडे टीम में वापसी की थी। स्टोक्स ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की, उन्होंने जो रूट की जगह बल्लेबाजी की। मैच से पहले स्टोक्स ने रूट से नंबर 3 पर बल्लेबाजी को लेकर बात की थी।

रूट से को किया था मैसेज

रूट से को किया था मैसेज

स्टोक्स ने कहा कि मैं ये सोच नहीं पा रहा हूं कि वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद मैंने अब जाकर अपना पहला वनडे खेला है। वापसी करके अच्छा लग रहा है। नंबर 3 पर जो रूट की जगह कोई भी बल्लेबाजी करता उसको लेकर चर्चा होती। लोग बात करते रहेंगे, लेकिन मैं अपना काम करूंगा। रूट ने कहा कि नंबर 3 पर बल्लेबाजी से पहले मैंने जो रूट को मैसेज किया था और पूछा था इस नंबर किस सोच के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहाकि तुम वैसे ही खेलो जैसे तुम खेलते हो।

Story first published: Friday, March 26, 2021, 12:05 [IST]
Other articles published on Mar 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+