For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बेन स्टोक्स ने बताया क्यों छोड़ी थी पााकिस्तान के खिलाफ बीच में सीरीज, बताई वजह

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इंग्लैंड में अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स सिर्फ पहला मैच ही खेल सके थे जिसके बाद वह निजी कारणों के चलते वह सीरीज से बाहर हो गये और अपने परिवार के पास न्यूजीलैंड चले गये। हालांकि किसी को भी उनके सही कारणों की जानकारी नहीं थी लेकिन इतने समय बाद खुद बेन स्टोक्स ने बताया कि उनके अचानक से दौरे से हट जाने के पीछे का क्या कारण था।

बेन स्टोक्स ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें अपने पिता के 'ब्रेन कैंसर' से पीड़ित होने की जानकारी मिली तो वह एक हफ्ते तक सो नहीं सके थे। ऐसे में उनके साथ होने के अलावा मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था।

और पढ़ें: IPL 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिये बुरी खबर, नहीं खेल पायेगी ओपनिंग मैच

क्राइस्टचर्च में दो हफ्ते का आइसोलेशन टाइम बिताने के बाद बेन स्टोक्स ने 'वीकेंड हेराल्ड सैटरडे' से बात करते हुए कहा,'मैं एक हफ्ते तक सो नहीं सका और मेरे दिमाग में सिर्फ यही बात चल रही थी। मानसिक रूप से मेरे लिए टीम को छोड़ना ही सही विकल्प था।'

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स के करियर में उनके पिता गेराल्ड स्टोक्स का काफी प्रभाव रहा है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरे लिए काफी सख्त थे लेकिन जैसे-जैसे मैं बड़ा होता चला गया मुझे समझ में आ गया कि यह सब किसी न किसी कारण से हुआ है। वह जानते थे कि मैं एक पेशेवर स्पोर्ट्समैन बनना चाहता हूं और जैसे ही मैंने करियर बनाना शुरू किया वो इसे मुझ पर ऊपर लागू कर रहे थे।

और पढ़ें: CPL 2020: कीमो पॉल को बल्ला मारने की कोशिश के चलते पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली बड़ी सजा

उल्लेखनीय है कि गेराल्ड स्टोक्स (64) को जनवरी में ब्रेन कैंसर का पता चला था। वहीं बेन स्टोक्स पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड की टीम में अपनी खासा जगह बना चुके हैं और हाल के वर्षों में कई शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई है इसमें 2019 विश्व कप का फाइनल और एशेज सीरीज में हंड्रेड शामिल हैं।

आपको बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान बेन स्टोक्स पहले टेस्ट मैच के बाद सीरीज से बाहर चले गये थे। हालांकि अगले दोनों मैचों में बारिश ने खलल डाला और 10 साल बाद इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की।

Story first published: Monday, August 31, 2020, 14:51 [IST]
Other articles published on Aug 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+