Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जोफ्रा आर्चर की हर कोई कर रहा है आलोचना, बेन स्टोक्स ने दिया ये बयान

एडिलेड। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को बायो सिक्योर प्रोटोकॉल के उल्लंघन करने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर दिया गया था। अब उन्हें अगले 5 दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा और इस दौरान दो बार कोविड-19 टेस्ट कराना होगा। कई दिग्गजों ने कहा कि आर्चर की ये लापरवाही पूरी टीम पर भारी पड़ सकती है। वहीं स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने जोफ्रा आर्चर को घेरने की बजाय उसका साथ देने की बात कही है।

स्टोक्स ने कहा कि टीम के साथी खिलाड़ियों को आर्चर का पूरा समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमें अभी जोफ्रा का समर्थन करने की जरूरत है। अभी वो चर्चा में बना हुआ है और वो खुद मानता है कि जो भी हुआ उसका जिम्मेदार वो खुद है।' उन्होंने कहा, 'हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वो अकेलपन महसूस ना करें। टीम के तौर पर हम उसके साथ सबसे बुरा ये करेंगे कि पांच दिनों के लिए अकेले छोड़ दें।'

स्टोक्स ने कहा, 'जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है तो सब समर्थन करते हैं, लेकिन यह ज्यादा मायने रखता है कि मुश्किल समय में जब किसी को जरूरत हो तो आप कैसा व्यवहार करते हैं।'

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी रूट का समर्थन करते हुए कहा, 'आर्चर टीम के अहम सदस्य हैं। कई बार ऐसा होता है जब लोगों का आपके प्रति रवैया सख्त होता है तो आप अकेलापन महसूस करते हैं। मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी उसके साथ ऐसा होने देगा।'

Story first published: Saturday, July 18, 2020, 15:02 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+