For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गे शख्स की 'हरकत' कैमरे में कैद, बेन स्टोक्स से जुड़े मामले में ज्यूरी ने देखी फुटेज

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बेन स्टोक्स की मैदान के बाहर मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक झगड़े के संबंध में सुनवाई कर रही अदालत में कहा गया कि नशे में धुत बेन स्टोक्स ने आवेश में आकर दो लोगों को पीटकर बेहोश कर दिया। कोर्ट के सामने उन्होंने यह भी कहा कि बेन स्टोक्स ने उस रात एक शख्स के समलैंगिक होने के कारण उसका मजाक उड़ाया था और उसके मुंह पर सिगरेट बट भी फेंका था। इस मामले में रेयान अली और रेयान हेल के खिलाफ भी सुनवाई हो रही है।

ज्यूरी ने देखी फुटेज:
अब इस मामले में सुनवाई कर रही ज्यूरी को बुधवार को सुरक्षा कैमरे की फुटेज दिखाई गई जिसमें झड़प शुरू होने से ठीक पहले एक समलैंगिक व्यक्ति को कथित तौर पर एक अन्य प्रतिवादी का ग्रोइन पकड़ते हुए दिखाया गया है।
ब्रिस्टल क्राउन अदालत में 27 वर्ष के स्टोक्स के अलावा 27 साल के रेयान अली और 28 साल के रेयान हेल के खिलाफ झगड़े के मामले की सुनवाई चल रही है। ज्यूरी के सदस्यों को पिछले साल 25 सितंबर को तड़के ब्रिस्टल के नाइट क्लब मबार्गो से निकलने के बाद दो दोस्तों अली और हेल के साथ झगड़ते हुए दिखाया गया।

बेन स्टोक्स का बयान:
इस मामले पर स्टोक्स का कहना है कि वह इस लड़ाई में समलैंगिक जोड़े की रक्षा कर रहे थे। कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान इंग्लैड की तरफ स खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि वह इस झगड़े के दौरान अपने गे दोस्त को बचा रहा था।वहीं, दो लोगो को पीटने को लेकर स्टोक्स ने उन दो लोगों को पीटकर बेहोश इसलिए किया क्योंकि उनके साथ लड़ाई और बढ़ सकती थी।

Story first published: Thursday, August 9, 2018, 17:25 [IST]
Other articles published on Aug 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+