लंदन। इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अपनी गर्लफ्रैंड क्लारे रैटक्लिफ से शादी कर ली है। शनिवार को बेन स्टोक्स की शादी के मौके पर टेस्ट कप्तान जो रूट, पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी शामिल थे। स्टोक्स और रैटक्लिफ पिछले 7 साल से लिव-इन पार्टनर के तौर पर रह रहे थे।
शादी से पहले ही उनके दो बच्चे भी है। बेटे का नाम लेटन और बेटी का नाम लिबी है। बता दें कि स्टोक्स के एशेज सीरीज में खेलने पर संदेह अभी भी बना हुआ है। स्टोक्स फिलहाल इंग्लैंड टीम में नहीं हैं। स्टोक्स को ब्रिस्टल में नाइट क्लब के बाहर एक व्यक्ति को मारते हुए देखा गया था।
Congratulations to Durham and England all-rounder Ben Stokes, who got married earlier today 🤵 👰 💒 pic.twitter.com/IvvyCxPGks
— PA Sport (@pasport) October 14, 2017
इसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। विवादों से जूझ रहे बेन स्टोक्स एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। अगले महीने शुरू हो रही सीरीज के लिए स्टोक्स के की जगह तेज गेंदबाज स्टीवन फिन को चुन लिया गया है। स्टोक्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह क्रिकेटर पिछले महीने ब्रिस्टल में हुई घटना का स्पष्टीकरण देगा। बता दें कि बेन स्टोक्स को एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड का उपकप्तान चुना गया था लेकिन झगड़े का वीडियो सामने आने के बाद से स्टोक्स के केलने पर संशय था। अब साफ हो गया है कि स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे।