'टेंशन लेने की कोई बात नहीं', इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स फिटनेस पर तोड़ी चुप्पी
Ben Stokes on his fitness: आयरलैंड को इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने इसके साथ ही कुछ बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। कप्तान बेन स्टोक्स ने आयरलैंड के खिलाफ दोनों ही पारियों में ना तो गेंद और ना ही बल्ले से कोई योगदान दिया। वह बस कप्तानी करते हुए नजर आए। इसके बावजूद स्टोक्स के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
स्टोक्स को रही है चोट की समस्या: बेन स्टोक्स आयरलैंड के खिलाफ फील्डिंग के दौरान तकलीफ में नजर आए थे। चोट के कारण ही वह आईपीएल में भी सभी मुकाबले नहीं खेल सके थे। इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी महीने एशेज सीरीज खेलना है। ऐसे में स्टोक्स की चोट को लेकर इंग्लैंड की टीम चिंतित नजर आ रही है। अब इस पर स्टोक्स ने खुद बड़ा बयान दिया है।
फिटनेस पर बोले स्टोक्स: स्टोक्स ने आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है और वह पूरी तरह से फिट हैं। स्काईस्पोर्ट्स से बात करते हुए स्टोक्स ने कहा कि मुझे घुटने में कुछ समस्या लग रही थी। लेकिन अब मैं नेट्स में गेंदबाजी कर रहा हूं। एशेज खेलने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं, मुझे किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान: इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। आयरलैंड के खिलाफ मिली बड़ी जीत के बाद इंग्लैंड की टीम घोषणा की गई है। आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले जोश टोंग को एशेज सीरीज के लिए मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले एशेज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
एशेज के लिए इंग्लैंड टीम : बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जो रूट, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक लीच, बेन डकेट, जक क्रॉली, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, डैन लॉरेंस, क्रिस वोक्स , मार्क वुड, जोश टोंग।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
