नई दिल्ली। इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को मारपीट के आरोप में पुलिस ने थाने में बंद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुाताबिक सोमवार सुबह ब्रिस्टल पुलिस ने स्टोक्स को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी उन्हें दो वनडे मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया है। खबर है कि बेन स्टोक्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में मिली जीत के बाद ब्रिस्टल में कुछ लोगों के साथ झगड़ा किया और उन्हें पुलिस ने थाने में बंद कर दिया।
इस मामले में केवल बेन स्टोक्स ही नहीं बल्कि एलेक्स हेल्स को भी सस्पेंड किया गया है। दरअसल स्टोक्स के साथ इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स भी मारपीट में शामिल थे। जिसके बाद ईसीबी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अगले दो मैचों के लिए उन्हें भी टीम से निकाल दिया।
इसे भी पढ़ेंः- 'भारत को हराना है तो पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को घर छोड़कर जाएं खिलाड़ी'
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि स्टोक्स और हेल्स को सस्पेंड किया गया है। ईसीबी ने अपने स्टेटमेंट में लिखा-'बेन स्टोक्स और एलेक्स हेल्स ओवल में होने वाले चौथे वनडे मैच में नहीं खेलेंगे। स्टोक्स को सोमवार सुबह पुलिस ने ब्रिस्टल में गिरफ्तार कर लिया था। जांच के बाद उन्हें बिना कोई केस लगाए छोड़ दिया गया और वो लंदन में टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे। हेल्स जो कि रविवार रात को स्टोक्स के साथ थे उन्होंने भी टीम के साथ ट्रेनिंग नहीं की, वो मामले की जांच में पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।'
इसे भी पढ़ेंः- सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया को बताया कैसे करें ऑस्ट्रेलिया का "ब्लूवॉश"
आपको बता दें कि बेन स्टोक्स को मौजूदा दौर में वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे धुरंधर ऑलराउंड माना जाता है। हालांकि स्टोक्स इससे पहले भी गलत हरकतों की वजह से पुलिस के टार्गेट पर आते रहे हैं। बता दें कि मंगलवार को इंग्लैंड के सिलेक्टर्स ऑस्ट्रेलिया दौरे के टीम का चयन करने वाले हैं और बुधवार को इसका ऐलान किया जाएगा।