For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पैसा जुटाने के लिए हाफ मैराथन दौड़कर फंड जुटाएंगे बेन स्टोक्स

नई दिल्ली। माैजूदा समय पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने कहर मचाया हुआ है। इस महामारी से लड़ने के लिए ज्यादातर देशों में लाॅकडाउन किया गया है, जिस कारण सभी काम ठप पड़े हुए। ऐसे में आर्थिक स्थिति बहुत घिर चुकी है। देश की सहायता के लिए अब लोग सरकार की सहायता के लिए दान कर रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड को पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने भी धन जुटाने की ठान ली है। स्टोक्स इसके लिए हाफ मैराथन दौड़ेंगे।

एक बार में कभी 8 किलोमीटर से ज्यादा नहीं दौड़ने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स स्वास्थ्यकर्मियों के लिए हाफ मैराथन दौड़कर फंड जुटाएंगे। स्टोक्स ब्रिटेन के राष्टीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) और नेशनल चिल्ड्रेन क्रिकेट चैरिटी चांस टू शाइन के लिए धन जुटाएंगे. स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कहा, " (एक हाफ मैराथन) हमेशा कुछ ऐसा रहा है, जिसके बारे में मैं हमेशा सोचता हूं, लेकिन वास्तव में मुझे कभी ऐसा करने को नहीं मिला। हम लॉकडाउन में रहे हैं, इसलिए मैंने सोचा कि बाहर जाने का एक शानदार मौका है और अगर मैं ऐसा करने जा रहा हूं तो मैं कुछ फंड जुटाने की भी कोशिश कर सकता हूं।"

हालांकि, स्टोक्स ने बताया कि वे कभी भी 8 किलोमीटर से ज्यादा नहीं दौड़े, जबकि हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरी इस कोशिश से और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी 'क्रिकेट गार्डन मैराथन टीम' की मदद करेंगे। इंग्लैंड में कोरोना से अब तक 28 हजार 446 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते रविवार को देश में इस वायरस से 300 से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा था। देश में संक्रमितों की संख्या भी 1 लाख 90 हजार से ज्यादा है। इससे पहले, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़े हेल्थ वर्कर्स के लिए वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी जर्सी 65 हजार पाउंड में नीलाम की थी।

Story first published: Tuesday, May 5, 2020, 20:00 [IST]
Other articles published on May 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+