Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'एवेंजर्स का ये धांसू किरदार निभा सकते हैं सचिन तेंदुलकर'

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भले ही फिल्मों में करियर बनाने की न सोच रहे हों लेकिन वे दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सीरीज एवेंजर्स के एक बड़े किरदार के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं। जी हां, दरअसल सचिन डॉ स्ट्रैंज का किरदार निभा सकते हैं। और ऐसा हम नहीं बल्कि खुद इस किरदार को निभाने वाले एक्टर बेनेडिक्ट कंबरबैच कह रहे हैं।

ब्रेट ली ने पूछा सवाल, सचिन मिला जवाब

ब्रिटिश एक्टर बेनेडिक्ट कंबरबैच का मानना है कि भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर सुपरहीरो डॉ स्ट्रेंज का किरदार निभा सकते हैं। खबरों के मुताबिक सिंगापुर में अपनी आने वाली फिल्म ‘एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर' के प्रेस टूर के दौरान कंबरबैच ने ये बात कही। इस दौरान वे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज ब्रेट ली से मिले और उनसे बात करते हुए सचिन के बारे में ये बड़ी बात कही। दरअसल ब्रेट ली और कंबरबैच के बीच की इस बातचीत को केंट क्रिकेट लाइव के दौरान स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा।

सचिन पर ये रोल फिट बैठता है

ब्रेट ली ने जब कंबरबैच से ये पूछा कि कौन सा क्रिकेटर डॉ.स्ट्रेंज के रोल में फिट बैठेगा तो कंबरबैच ने कहा, "सचिन तेंदुलकर डॉ. स्ट्रेंज के रोल में फिट बैठेंगे क्योंकि वह सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।"

'बचपन में ग्राहम गूच मेरे हीरो थे'

क्रिकेट पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "बचपन में ग्राहम गूच मेरे हीरो थे। मुझे क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था और क्योंकि मैं एक विकेटकीपर था इसलिए मैं जैक रसेल को भी बहुत देखता था।"

Story first published: Saturday, April 21, 2018, 18:27 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+