Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व भारतीय विकेटकीपर ने ऋषभ पंत को कहा- ऐसा करोगे तो टीम में बने रहोगे

नई दिल्ली। ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें पिछले कुछ महीनों से लगातार बनी हुई हैं। भविष्य को देखते हुए पंत को महेंद्र सिंह धोनी का बैकअप माना जा रहा है। ऐसे में उन्हें टीम मैनेजमेंट की तरफ से भी लगातार माैके मिल रहे हैं। लेकिन पंत अभी भी विकेट के पीछे उम्मीदों के मुताबिक नहीं उतर पा रहे हैं। उनका प्रदर्शन चिंता का कारण बना हुआ है। हालांकि दिग्गजों को उम्मीदों है कि पंत जल्द ही गलतियों का सुधार करेंगे। वहीं भारत के ही पूर्व विकेटकीपर नयन मोंगिया ने भी पंत को खेल में सुधार करने की सलाह दी है।

मैच के दाैरान ही सीखें

मैच के दाैरान ही सीखें

मोंगिया ने पंत को सलाह देते हुए कहा, ''पंत को मैच के दौरान विकेट के पीछे अपने कौशल पर काम करना चाहिए। विकेटकीपिंग में छोटी-छोटी गलतियों में सुधार करके वे टीम में अपना स्थान स्थायी रख सकते हैं। जितने भी मैच उन्हें खेलने को मिले, वे अपनी कीपिंग पर फोकस रखें।'' पंत नेट प्रैक्टिस दाैरान काफी पसीना बहाते हैं, लेकिन मोंगिया का मानना है कि अगर पंत को सीखना है तो मैच के दाैरान सीखें। उन्होंने कहा कि नेट्स पर बहुत कम गेंद कीपर को पकड़ने के लिए मिलती है। पंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और कीपिंग ऐसा क्षेत्र हैं जहां आप अभ्यास के दौरान ज्यादा कुछ नहीं कर सकते लेकिन मैच में आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। अभी उन्हें लम्बा रास्ता तय करना है।

कीपिंग पर ध्यान देना होगा

कीपिंग पर ध्यान देना होगा

हालांकि मोंगिया ने यह भी कहा कि नेट्स पर कुछ सीखना है तो ऐसे सीखें जैसे कोई मैच हो। उन्होंने कहा, ''नेट्स पर कीपिंग के दौरान आपको ऐसा महसूस करना चाहिए कि आप मैच में खेल रहे हैं। इससे छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने में मदद मिलेगी। कीपर जितनी कम गलतियां करता है, उतना ही बेहतर माना जाता है। वह गेंदबाज को विश्वास दिलाता है और यही उन्हें भी करना होगा। टीम में जगह बनान के लिए उन्हें अपने ग्लव्स पर ध्यान देते हुए कीपिंग पर ध्यान देना होगा क्योंकि बाकी लोग भी टीम में आने के लिए लाइन में हैं और मुकाबला कड़ा है।'' बता दें कि नयन मोंगिया ने बतौर विकेटकीपर भारत के लिए 44 टेस्ट और 140 वनडे मैच खेले हैं। अपने जमाने में वे सबसे शानदार कीपर माने जाते थे।

संगकारा भी कर चुके हैं पंत का बचाव

संगकारा भी कर चुके हैं पंत का बचाव

पंत का 42 वर्ष के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज संगकारा ने भी हाल ही में बचाव किया था। उन्होंने कहा था, ''उनके (पंत) लिए चीजें सहज बनाए रखना अहम है और उन्हें अपनी कमजोरियों को समझना होगा। एक बार वह इन चीजों पर काम करने में सफल रहेंगे तो उन्हें रणनीतियों और योजना की जरूरत होगी, क्योंकि इस समय उन्हें दबाव में आने की नहीं, बल्कि चीजें सरल रखने की जरूरत हैं।''

Story first published: Thursday, November 14, 2019, 15:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+