Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली के मिशन वर्ल्ड कप पर रोहित शर्मा ने फेरा पानी!

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2019 और आईपीएल 2019 को लेकर बीसीसाई, सीएओ और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच एक बैठक हुई। इस बैठक में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2019 की तैयारियों को लेकर सुझाव दिया, जिससे वनडे टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा इत्तेफाक नहीं रखते। दरअसल, विराट कोहली ने बीसीसीआई और सीएओ को सुझाव दिया कि टीम इंडिया कुछ चुनिंदा तेज गेंदबाज आईपीएल ना खेलकर वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हों।

रोहित हैं असहमत

विराट कोहली के इस सुझाव के बारे में जब रोहित शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने अपना पक्ष सुना दिया। उसी मीटिंग का हिस्सा रहे रोहित शर्मा ने विराट कोहली के उस सुझाव को अस्वीकार कर दिया जिसमें विराट ने कहा था कि वह फ्रेश और फिटनेस की वजह से मुख्य तेज गेंदबाजों के आईपीएल 2019 खेलने के पक्ष में नहीं हैं, जो कि वर्ल्ड कप 2019 से करीब एक हफ्ते पहले खत्म होना है।

दो हफ्ते का भी नहीं मिल रहा समय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल का 12वां सीजन 29 मार्च से 19 मई के बीच होना है। वहीं, वर्ल्ड कप 2019 इसी महीने के आखिर में शुरू होने वाला है। लेकिन टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से 5 जून को होगा। इस वजह से रोहित शर्मा ने कहा है कि खिलाड़ियों को आराम के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा। इसलिए उनका आईपीएल से बाहर रहने का कोई मतलब नहीं है।

आपको बता दें, विराट कोहली का निशाना साफ तौर पर जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या पर है। लेकिन इनमें से बुमराह और पांड्या रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इस वजह से हिटमैन ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अगर उनकी टीम प्ले ऑफ में पहुंचे और बुमराह-पांड्या जैसे गेंदबाज बाहर बैठकर आराम करें क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए 15 दिन का समय मिलेगा।

Story first published: Thursday, November 8, 2018, 16:10 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+