Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ: पांचवें वनडे में खेल पाएंगे धोनी या नहीं, कोच संजय बांगर ने दिया जवाब

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही है वनडे सीरीज के चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया था। चौथे वनडे मैच में विराट कोहली को आराम दिया गया था तो महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। पांचवें वनडे में उनके खेलने ना खेलने को लेकर संशय खत्म हो गया है। सहायक कोच संजय बांगर ने बताया कि धोनी फिट हैं और वह पांचवां वनडे खेलेंगे। चौथे वनडे मैच में भी धोनी का नाम था और उन्होंने अभ्यास भी किया था लेकिन अनफिट होने के कारण उन्हें चौथे मैच में बाहर रहना पड़ा था।

धोनी की जगह टीम में दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया था। तीसरे मैच में भी कार्तिक ने अच्छा खेल दिखाते हुए नाबाद 38 रन की पारी खेली थी और अंबाती रायडू के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की थी। हालांकि चौथे मैच में भारत की बल्लेबाजी ही औंधे मुंह गिर गई थी। इस मैच में कार्तिक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे।

किसे रिप्लेस करेंगे धोनी:
पांचवें मैच में धोनी की वापसी के बाद देखना होगा कि उनकी जगह किसे बाहर बैठना पड़ेगा। धोनी की शुभमन गिल की जगह पर टीम में रखा जा सकता है। विश्व कप के लिए टीम इंडिया के प्लान में रायडू, कार्तिक और जाधव का नाम है लेकिन गिल टीम में नया चेहरा हैं। इस लिहाज से गिल को टीम से बाहर रखा जा सकता है और धोनी उनकी जगह ले सकते हैं।

गेंदबाजी में भी बदलाव:
टीम में गेंदबाजों को लेकर भी बदलाव हो सकते हैं। चौथे मैच में आराम कर रहे मोहम्मद शमी को पांचवें वनडे में टीम में रखा जा सकता है। जबकि भुवनेश्वर कुमार इस मैच में भी खेलते नजर आएंगे।
बता दें कि टीम इंडिया यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। भारत न्यूजीलैंड से 3-1 से आगे है।

Story first published: Saturday, February 2, 2019, 12:34 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+