Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रेस के दौरान बीच में आ गया पपी, धावक ने किया दिल जीतने वाला काम

नई दिल्ली। खेल के दौरान खिलाड़ी का धर्म होता है कि वह पूरी निष्ठा से अपने खेल में शत प्रतिशत दे। इसके इतर कई बार खिलाड़ियों के कई मानवीय कृत्य सामने आते हैं जिसके चलते वह सिर्फ अपने के लिए ही नहीं बल्कि ऐसे काम को लेकर भी सराहे जाते हैं। ऐसा ही हुआ है थाईलैंड की रनर खेमजिरा लोंगसानन के साथ। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

43 वर्षीय धावक खेमजीरा ने कहा कि "जब मैंने उसे रास्ते में अकेला पड़ा देखा तो मुझसे रहा नहीं गया। मैंने देखा कि लोग उससे बचकर आगे निकलने की होड़ में थे। मानो मुझे ऐसा लगा कि यह बहुत छोटा है जो खो गया है, उसके आस-पास न तो कोई घर था न कोई कोई कुत्ता इसलिए, मैंने पिल्ला को गोद में उठाया ताकि उसे सुरक्षित स्थान पर रख सकूं।" जानकारी के मुताबिक 26-मील की मैराथन में उससे मिलने के पहले वो 7 मील दौड़ चुकी थी और बाकी की 19 मील उस पिल्ले को अपनी गोद में लेकर दौड़ते हुए फिनिशिंग लाइन पार की।

पिल्ले को गोद में लेकर दौड़ने के बाद वह दुनिया भर के लिए सुर्खियां बनी हुई हैं। आपको बता दें खेमजीरा के पास पहले से ही दो पालतू डॉग हैं। अब इस नन्हें मेहमान को पाकर वो काफी खुश है।

Story first published: Friday, February 1, 2019, 16:20 [IST]
Other articles published on Feb 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+