राहुल द्रविड़ ने बताया कौन सी टीम जीत सकती है World Cup 2019
नई दिल्ली। वनडे क्रिकेट विश्व कप के आयोजन में कुछ ही महीने शेष है। टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरु कर दी है। इसके साथ ही क्रिकेट के दिग्गज विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। दिग्गज खिलाड़ी टीमों के प्रबल दावेदारी को लेकर भी बातें कर रहे हैं। भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड में सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम को इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप से पहले छह वनडे मुकाबले खेलने हैं।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारत का शानदार प्रदर्शन:
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत को विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जाने लगा है। लेकिन चौथे वनडे में गुरुवार को हैमिल्टन में भारत की पारी औंधे मुंह गिर गई।इसे देखकर भारत की चिंता जरूर बढ़ी होगी। इस सबके इतर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने भारत की दावेदारी को प्रबल बताया है।

भारत को बताया दावेदार:
द्रविड़ ने कहा ' भारतीय क्रिकेट टीम इस समय उम्दा क्रिकेट खेल रही है और खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में जाएगी। उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।' द्रविड़ ने इंडिय ए का जिक्र करते हुए कहा कि ,' इंग्लैंड में विकेट सपाट होंगे और इस विश्व कप में काफी रन बनेंगे। हम जब ए टीम लेकर इंग्लैंड गए थे तो नियमित तौर पर 300 रन बनते थे।'

केएल राहुल को लेकर दिया बड़ा बयान:
बता दें कि भारत ने साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी सरजमीं पर तीन वनडे सीरीज जीती हैं । उसे 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में सबसे प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। विवाद के बाद वापसी कर रहे केएल राहुल को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि मुझे केएल राहुल के हुनर पर पूरा भरोसा है। उसके फॉर्म को लेकर कोई ऐसी चिंता नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
