ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान की उड़ाई नींद, बनाया डे-नाइट टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट में नया रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में जारी इस मैच में पहली पारी 3 विकेट खोकर 589 रनों पर घोषित की। इसी के साथ यह टीम डे-नाइट टेस्ट मैच की किसी एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर करने वाली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया इन पाकिस्तान को ही पछाड़ते हुए यह रिकाॅर्ड अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने बनाए थे इतने रन
इससे पहले डे-नाइट टेस्ट में किसी एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम पाकिस्तान थी। पाकिस्तान ने 2016 में विंडीज के खिलाफ दुबई में हुए एक मुकाबले में 3 विकेट खोकर 579 रनों पर पारी घोषित की थी। इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है जिन्होंने बर्मिंघम में विंडीज के खिलाफ 2017 में 8 विकेट पर 514 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी।

वार्नर पड़े भारी
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने घुटने टेकते हुए नजर आई। उनके लिए खतरा साबित हुए ओपनर डेविड वार्नर जिन्होंने 418 गेंदों का सामना करते हुए 335 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने 39 चौकों और 1 छक्के के साथ कुल 39 बाउंड्री लगाई। उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 589 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। वार्नर के अलावा मार्नस लाबुसेन भी 169 रनों का योगदान दिया। ओपनर जो बर्न्स सिर्फ 4 रन बना सके। स्टीव स्मिथ ने 36 तो मैथ्यू वेड ने नाबाद 38 रन बनाए।

अजहर अली को पछाड़ा
तिहरे शतक के साथ वार्नर ने ना केवल पिंक बॉल टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली का रिकॉर्ड तोड़ दिया बल्कि वह ऐसे पहले कंगारू ओपनर भी बन गए जिसने टेस्ट क्रिकेट में दो बार 250 रनों का स्कोर पार किया। पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 दुबई में नाबाद 302 रनों की पारी खेली थी जो वार्नर ने पीछे छोड़ दी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
