नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बात जब भी होती है तो सबसे कान खड़े हो जाते हैं। दोनों के लव अफेयर हमेशा से ही मीडिया की सुर्खियां लूटते है। जब भी दोनों साथ दिखे तो हेडलाइन बन जाती है। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है। दोनों लगातार साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का को सरप्राइज देने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंचे विराट कोहली
दोनों कभी एयरपोर्ट पर साथ दिखाई देते हैं तो कभी विराट अनुष्का को सरप्राइज देने उनके शूटिंग पर पहुंच जाते हैं। ऐसे में मीडिया की सुर्खियां बनना तो तय है, लेकिन कई बार इसमें वो गलतियां भी कर बैठते हैं। ऐसी ही एक गलती बंगाली डेली आनंद बाजार पत्रिका से हो गई है, जिसने अपनी रिपोर्ट में अनुष्का को विराट का HUBBY यानी पति बना दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक बंगाली डेली ने विराट अनुष्का से मिलने चंडीगढ़ पहुंचें थे। वहां अनुष्का फिलौरी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इसी खबर को लिखने के दौरान बंगाली डेली आनंद बाजार पत्रिका ने रिपोर्ट के आखिरी में लिखा कि क्या कोहली सच में चंडीगढ़ गए थे अपने Hubby का साथ देने ?