'द कपिल शर्मा' शो में पहुंची टीम इंडिया की तिकड़ी, खूब लगाए ठहाके
क्रिकेट ग्राउंड पर धूम मचाने के बाद भारतीय क्रिकेटर अब टीवी चैनल पर हंसी के ठहाके लगा रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 10वां सीजन खत्म हो चुका है। ऐसे में थकान दूर करने के लिए टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी 'द कपिल शर्मा शो' पर पहुंचे। हार्दिक पांड्या और शिखर धवन के साथ सुरेश रैना ने भी शो में जमकर ठहाके लगाए। गौरतलब है कि 1 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज शिखर धवन 15 सदस्यीए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। हालांकि सुरेश रैना को इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया। गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। वहीं शिखर धवन सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज रहे। धवन टॉप 5 रन स्कोरर में रहे। वहीं सुरेश रैना गुजरात लायंस के कप्तान थे हालांकि ये सीजन उनकी टीम के लिए खराब रहा।
|
खूब लगाए ठहाके, धवन ने शेयर की फोटो
शिखर धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- "कपिल शर्मा, सुरेश रैना और हार्दिक पांड्या के साथ आज रात बहुत मजा आया। मस्ती से भरपूर।"
|
आप द कपिल शर्मा शो में हैं मिस्टर पांड्या!
पांड्या ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'स्टंप्ड, कॉट और बोल्ड ठहाकों से... दोस्तों, क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि मैं कहाँ हूं?
|
नए लुक के साथ रैना भी लूटे मजे
सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- कपिल शर्मा शो पर खूब मस्ती की।

कपिल के दीवाने हैं क्रिकेटर्स, कोहली से लेकर गेल तक बन चुके हैं मेहमान
ये पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा शो में कोई क्रिकेटर मस्ती करने पहुंचा हो। इससे पहले भी कई बड़े दिग्गज इस शो का हिस्सा बन चुके हैं। युवराज सिंह पत्नी हेजल कीच के साथ शो पर मेहमान बन चुके हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी शो में खूब रंग जमा चुके हैं। क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, सुनील गावस्कर, कपिल देव, वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इस शो में नजर आ चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
