एशिया कप में बांग्लादेश व पाकिस्तान की जीत
लाहौर, 25 जूनः पाकिस्तान में खेले जा रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मंगलवार को पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रनों से हरा दिया। जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 96 रनों से मात दी।
कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दिन-रात के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने हांगकांग के सामने जीत के लिए 289 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जबाब में हांगकांग की पूरी टीम 37.2 ओवरों में 133 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की ओर से इफ्तिखार अंजुम व शाहिद अफरीदी ने दो दो विकेट लिए। हांगकांग की तरफ से जैन अब्बास ने सर्वाधिक 26 रन बनाए।
पाकिस्तान की पारी में यूनिस खान ने शानदार 67 रन और फवाद आलम ने 63 रनों का योगदान दिया। हांगकांग की ओर से नदीन अहमद ने 9 ओवर में 51 देकर चार विकेट लिए। पाकिस्तान के सोहेल तनवीर को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दिन-रात के एक अन्य मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 300 रन बनाए जिसके जवाब में यूएई की पूरी टीम 45.4 ओवरों में कुल 204 रन बनाकर आउट हो गई। यूएई की तरफ से खुर्रम खान व अरशद अली ने क्रमश: 78 और 41 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से अब्दुल रज्जाक ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
बांग्लादेश की पारी में मोहम्मद अशरफुल ने शानदार 109 रन बनाए और रकीबुल हसन ने 83 रनों का योगदान दिया। यूएई की ओर से जाहिद शाह ने 10 ओवर में 49 रन देकर तीन विकेट लिए। बांग्लादेश के मोहम्मद अशरफुल को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications