For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'एबी डिविलियर्स को आउट करने का सबसे अच्छा प्लान, उनके खिलाफ कोई प्लान नहीं बनाना'

नई दिल्ली। आरसीबी के खिलाफ अहम मुकाबले में सनराईजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की है। आईपीएल के प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हैदराबाद का यह मैच जीतना बेहद अहम था। मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की टीम महज 120 रन ही बना सकी, जिसे हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बेहद आसानी से पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में रिद्धिमान साहा और जेसन होल्डर ने शानदार बल्लेबाजी की। साहा ने 39 रनों की पारी खेली जबकि होल्डर ने 26 रन बनाए और 35 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

एबीडी के खिलाफ कोई प्लान काम नहीं करता

मैच में जीत के बाद हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम ने कहा कि एबी डिविलियर्स को आउट करने के लिए पहले से बनाई गई कोई योजना नहीं बना सकते। मैच में डिविलियर्स ने 24 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेली। मैच में नदीम ने डिविलियर्स को आउट किया। डिविलियर्स का विकेट लेने के बाद शाहबाज नदीम ने कहा कि डिविलियर्स को आउट करने का सबसे अच्छा प्लान यह है कि उनके खिलाफ कोई प्लान नहीं बनाया जाए।

हर रोज अलग तरह से खेलते हैं एबीडी

शाहबाज नदीम ने कहा कि एबीडी की बल्लेबाजी करने की कोई पूर्व योजना नहीं होती है, ऐसे में उनका विकेट लेने के लिए योजना नहीं बनाई जा सकती है। एबीडी को आउट करने का सबसे अच्छा प्लान यह है कि उनके खिलाफ कोई प्लान नहीं बनाया जाए। वह हर रोज अलग तरह से खेलते हैं। जब मैंने उन्हें आउट किया तो उन्होंने पहले ही मेरी गेंद पर छक्का मारा था, मुझे लगा कि ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी करना सही रहेगा और सौभाग्य से गेंद सीधे डीप एक्स्ट्रा कवर में गई।

आसान नहीं है एसआरएच की राह

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को संदीप शर्मा ने आईपीएल में सातवीं बार आउट किया है। संदीप शर्मा ने कहा कि एबीडी का विकेट टीम के लिए बड़ा विकेट है। डिविलियर्स का विकेट लेने के बाद हमारे लिए डेथ ओवर में गेंदबाजी करना आसान हो गया। फाइनल गेम के बारे में बात करते हुए नदीम ने कहा कि मुंबई मजबूत टीम है, लेकिन हम लय में हैं, हमे पूरा भरोसा है कि हम क्वालिफाई करेंगे। बता दें कि 13 मैच खेलने के बाद हैदराबाद कीटीम 12 अंकों के साथ चौथे पायदान पर है और अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकार है।

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 13:02 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+