Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Asia Cup 2018: सचिन के फैन को अपने खर्च पर दुबई लेकर गए पाकिस्तान के 'चाचा शिकागो'

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान रोमांच चरम पर रहता है। इन दो देशों के मुकाबले को कोई मिस नहीं करना चाहता। इस बार एक बड़ा क्रिकेट प्रशंसक मैच देखने से वंचित रह जाता लेकिन पाकिस्तान के एक दर्शक ने जो किया वह मिसाल है। सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर गौतम को कौन नहीं जानता। भारत के हर मैच में वह तिरंगा लहराते दिख जाते हैं।इस बार भी वे एशिया कप में भारत का सपोर्ट करने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे हैं। लेकिन पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसक चाचा शिकागो नहीं होते तो शायद वह इस एशिया कप के साक्ष्य नहीं बन पाते।

एशिया कप शुरू होने से पहले सुधीर यूएई पहुंचे और वहां चाचा शिकागो के साथ सड़क पर घूमते हुए सेल्फी ली। उनके साथ बांग्लादेश के शोएब टाइगर भी मौजूद थे, जो बांग्लादेश को सपोर्ट करने के लिए शरीर में चीता पेंट करवाकर स्टैंड्स पर मौजूद रहते हैं। इस दौरान भारत-पाकिस्तान के मैच के दौरान दोनों ने अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट किया। बता दें कि सुधीर गौतम 6 साल की उम्र से सचिन के फैन हैं और वह तेंदुलकर का हर मैच देखने के लिए जाते थे।

Story first published: Thursday, September 20, 2018, 18:00 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+