For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट विश्वकप के दौरान सोच-समझ कर जायें पाक हाई कमीशन

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अगर आपका पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड जैसे देशों के उच्चायोगों में वीजा लेने का या कोई दूसरा काम है तो जरा सोच-समझ कर जाइये। इस लिहाज से पाकिस्तान का नाम सबसे पहले लिया जा सकता है।

कम से कम उन दिनों तो मत ही जाइये जब इन देशों की टीमें अपने आईसीसी वर्ल्ड़ कप के मैच खेल रही होंगी। कारण ये है कि मैच के दौरान इन विदेशी उच्यायोगों में स्टाफ काम कम और मैच ज्यादा देख रहा होगा।

लगती शर्तें

आज पाकिस्तान हाई कमीशन के एक स्टाफ ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के परसों होने वाले मैच को लेकर शर्ते लग रही हैं। उस दिन तो सारा स्टाफ मैच देख रहा होगा। मैच रविवार को है। इसलिए हमारे यहां कोई नहीं आएगा। पर पाकिस्तान टीम के बाकी मैच वर्किंग डेज में हैं। इसलिए हाई कमीशन में आने वालों का काम नहीं हो पाएगा। स्टाफ मैच देखने में व्यस्त होगा।

क्रिकेट विश्वकप का कार्यक्रम

क्रिकेट जोड़ता

हाल तक दिल्ली में काम कर रहे एक पाकिस्तान के पत्रकार लियाकत थुर ने बताया था कि पाकिस्तान में भी क्रिकेट को लेकर जबरदस्त क्रेज है। सारे देश को क्रिकेट ही जोड़ती है।

मोदी की बधाई

बता दें कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को विश्व कप में उनकी टीम के बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान हाई कमीशन के चाणक्यपुरी स्थित कार्यालय में रोज 100- 200 लोग वीजा लेने के लिए आते हैं। ये यूपी,मध्य प्रदेश,बिहार समेत देश के दूसरे भागों से संबंध रखते हैं। इन लोगों को उन दिनों तो कतई हाई कमीशन पहुंचने से बचना चाहिए जब पाकिस्तान टीम अपना मैच खेल रही होगी। बता दें कि पाकिस्तान हाई कमीशन में करीब 300 लोगों का स्टाफ है। शिखर अधिकारी दिल्ली के एलिट इलाकों में रहते हैं। बाकी स्टाफ हाई कमीशन में बने फ्लैटों में ही रहता है।

जिंदगी नहीं थमेगी

इस बीच, इस बात की उम्मीद कम है कि इंगलैंड, न्यूजीलैंड,आस्ट्रेलिया के उच्चायोगों में भी इन देशोँ के मैच के दौरान जिंदगी थम जाएगी। इधर मैच को लेकर उत्साह रहेगा पर पाकिस्तान वाला जुनून नहीं होगा। थोड़ा-बहुत तो काम होता रहेगा।

फुटबाल का जश्न

बता दें कि विश्व कप फुटबाल चैंपियनशिप के दौरान राजधानी में ब्राजील,जर्मनी,नीदरलैंड,स्पेन वगैरह देशों के दूतावासों में सारा माहौल फुटबालमय हो जाता है। ब्राजील और स्पेन दूतावासों में बड़े स्क्रीन पर मैच भी दिखाए जाते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+