Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस वजह से पहले टी20 मैच से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, BCCI ने किया खुलासा

नई दिल्ली। टीम इंडिया और मेहमान टीम वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर पहला टी 20 मैच खेला गया। तीन मैचों की सीरीज के पहले टी20 मैच को इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया। लेकिन इस मैच में टीम इंडिया को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा गया क्योंकि वेस्टइंडीज के गेंदबाज लो-स्कोरिंग मुकाबले को रोमांचक मोड़ पर ले गए थे।

भारत ने मैच जीता, लखनऊ के लिए बोरिया बिस्तर बांधा लेकिन इस मैच में भुवनेश्वर कुमार ना तो मैदान पर और ना ही डग आउट में नजर आए। यहां तक कि मैच से एक दिन पहले की शाम को जब बीसीसीआई ने 12 सदस्यीय टीम का ऐलान किया तो उसमें भुवनेश्वर कुमार का नाम था। लेकिन आखिरी के पलों में भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।

BCCI ने बताई भुवी के बाहर होने की वजह

टॉस के दौरान रोहित ने खुलासा भी किया कि वह किसी परेशानी की वजह से मैच नहीं खेल रहा है। अब इस बारे में बीसीसीआई का बयान भी सामने आ गया है कि क्यों भुवी इस गेम का हिस्सा नहीं बने। बीसीसीआई के मैनेजर ने कहा है, "भुवनेश्वर को पेट में कुछ दिक्कत थी, इसलिए वह मैदान पर नहीं उतरे। हालांकि वह लखनऊ में होने वाले दूसरे टी20 के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

भुवनेश्वर ने होटल में ही आराम किया। उनके स्थान पर तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका मिला। इसके अलावा युजवेंद्र चहल की जगह चाइनामैन कुलदीप यादव को मौका मिला, जिसे कुलदीप ने भुनाया और मैन ऑफ द मैच का खिताब भी हासिल किया। इसके साथ-साथ इस मुकाबल में खलील अहमद और क्रुणाल पांड्या ने अपना डेब्यू टी20 इंटरनेशनल मैच खेला।

Story first published: Monday, November 5, 2018, 13:27 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+