Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भज्‍जी से व्‍यक्तिगत दुश्‍मनी नहीं: हेडन

सिडनी, 7 अक्टूबर: ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाडि़यों से अक्‍सर उलझने वाले भारतीय आफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने यह कहकर आस्ट्रेलिया के तेज तर्रार ओपनर बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को भड़का दिया है कि वे दोस्त बनाने के लिए क्रिकेट नहीं खेलते।

हेडन ने सिडनी के एक समाचार पत्र को साक्षात्‍कार में कहा है कि ऐसे बयानों से उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। हरभजन से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मुझे लगता है कि ऐसे बयानों से उनके खेल पर ही असर पड़ता है। मेरे लिए तो यह अच्छी बात है।

हेडन ने कहा कि यदि भारत के खिलाफ टेस्ट मुकाबला दबावों से भरा होगा तो मुझे इसकी चिंता नहीं हैं। मुझे सिर्फ इस बात की चिंता है कि मुझे आउट करने के लिए वे कौन सी गेंद फेकेंगे।

हेडन ने कहा कि हरभजन एक अच्छे गेंदबाज हैं और उन्हें खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। पिछले कुछ सालों में ऐसे तनावपूर्ण बयानों से मेरे खेल में हमेशा सुधार ही हुआ है। मैं निश्चित तौर पर इसका फायदा उठाने की कोशिश करूंगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+