Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली की बादशाहत बरकरार, जानिए बाकी टीमों का हाल

नई दिल्ली: क्रिकेट विश्व कप बीत जाने के बाद एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट का मौसम दस्तक देने लगा है। अगस्त की शुरुआत से ही जहां क्रिकेट जगत की सबसे हाई प्रोफाइल सीरीज 'एशेज' खेली जानी हैं तो टीम इंडिया को भी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ करनी है। इसी बीच आईसीसी ने भी अपनी ताजा टेस्ट रैंकिंग अपडेट कर दी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने यहां भी बाजी मारते हुए अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।

बैटिंग में कौन है टॉप-5 बल्लेबाज

कोहली ताजा रैंकिंग में भी नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज की पॉजीशन पर बरकरार हैं। बता दें भारत ने अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी जिसमें कोहली की कप्तानी तले भारत 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पाया था। कोहली 922 अंकों के साथ दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी बेजोड़ प्रदर्शन की बदौलत कोहली से 9 अंक पीछे दूसरे स्थान पर हैं।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा 881 अंकों के साथ नंबर तीन पर विराजमान हैं। बता दें कि पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम के सबसे कारगर बल्लेबाज साबित हुए थे। उन्होंने अपने मजबूत डिफेंस से कंगारू पेस अटैक को भोथरा साबित कर दिया था।

टॉप-5 टेस्ट टीमें-

अगर टीम की बात करें तो भारत नंबर एक टीम बनी हुई है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका क्रमशः नंबर दो व तीन पर विराजमान हैं। विश्व कप चैंपियन इंग्लैंड नंबर 4 पर है और ऑस्ट्रेलिया की टीम नंबर 5 पर बनी हुई है।

गेंदबाजी में ये है स्थिति-

गेंदबाजी में पैट कमिंस नंबर एक हैं और जेम्स एंडरसन को दूसरा स्थान मिला है। अगर भारत की बात की जाए तो रविंद्र जडेजा और आर अश्विन टॉप 10 में शामिल हैं उनको क्रमशः छठां और 10वां स्थान मिला है। ऑलराउंडर की सूची में भी जडेजा ही बेस्ट भारतीय खिलाड़ी साबित हुए हैं। उनको तीसरा स्थान मिला है।

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 17:32 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+