Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरियाणा स्टीलर्स ने जीत से की सीजन की शुरूआत, पुनेरी पलटन को 10 अंकों से हराया

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के छठे मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने पुनेरी पलटन को 10 अंकों से हराकर सीजन की जीत के साथ शुरूआत की। हरियाणा स्टीलर्स के जहां 34 प्वाइंट्स थे तो वहीं पुनेरी पल्टन के 24 प्वाइंट रहे। हरियाणा स्टीलर्स की तरफ से स्टार रहे नवीन कुमार ने 14 प्वाइंट्स हासिल किए। वहीं पुनेरी की तरफ से पवन कादियान ने सबसे ज्यादा 10 प्वाइंट्स हासिल किए।

हरियाणा ने पहले हाॅफ में 22 अंक बटोर लिए थे जबकि पुनेरी पलटन 10 अंक ही बटोर सका। वहीं दूसरे हाफ में पुनेरी पलटन के रेडर्स ने कुछ फुर्ती दिखाने की कोशिश की लेकिन हरियाणा के खिलाड़ी जीत के इरादे लेकर फिर भारी पड़ते दिखे। दूसरे हाफ में पुनेरी ने 14 तो हरियाणा ने 12 अंक जुटाए। बता दें कि दोनों टीमों का इस सीजन में पहला मैच था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
हरियाणा स्टीलर्स-
कुलदीप सिंह, विकाश खंडोला, विनय, प्रशान्त कुमार राय, धर्मराज चेरलथन, विकास काले, नवीन, रवि कुमार, के सेल्वमनी ,अमीर मोहम्मद मालेकी, टिम फोनू, विक्रम खंडोला, सुभाष नरवाल।

पुनेरी पलटन- नितिन तोमर, मंजीत, सुरजीत सिंह, गिरीश मारुति एर्नाक, दर्शन कादियान, पवन कुमार कादियान, सतपाल, अमित कुमार, इमाद सेदाघाट, जाधव, हादी, दीपक यादव, सागर बी कृष्णा।

Story first published: Monday, July 22, 2019, 21:55 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+