Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन सिंह: 300 नॉट आउट

हरभजन सिंह 300 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों के क्लब में शामिल हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन भज्जी ने यह कारनामा किया.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग हरभजन सिंह के 300वें शिकार बने. हरभजन सिंह 300 या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ़ तीसरे भारतीय गेंदबाज़ हैं.

जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये कारनामा करने वाले वे 22वें गेंदबाज़ हैं. भारतीय खिलाड़ियों में उनसे पहले कपिल देव और अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था.

तीन शीर्ष भारतीय गेंदबाज़ हरभजन सिंह: 72 टेस्ट- 300 विकेट अनिल कुंबले: 132 टेस्ट- 619 विकेट कपिल देव- 131 टेस्ट- 434

कपिल देव ने 131 टेस्ट के अपने करियर में 434 विकेट लिए. जबकि हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अनिल कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए हैं.

कुंबले के बाद भारतीय स्पिन आक्रमण का नेतृत्व कर रहे हरभजन सिंह का ये 72वाँ टेस्ट मैच है. स्पिनरों में देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 300 या ज़्यादा विकेट लेने वाले वे सिर्फ़ पाँचवें स्पिनर हैं.

हरभजन से पहले ये उपलब्धि हासिल की है- मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, अनिल कुंबले और लांस गिब्स.

हरभजन सिंह ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत बंगलौर में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ मार्च 2008 में किया था. भज्जी ने 175 एक दिवसीय मैच भी खेले हैं और 195 विकेट लिए हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+