INDvSNZ: सचिन-सहवाग को पछाड़ इस मामले में रोहित और धवन निकले आगे
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला गया। न्येपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर खेले गया यह मैच कई लिहाज से भारत के लिए खास रहा। क्रिकेट इतिहास में भारत ने 26 जनवरी को एक भी मैच नहीं जीता था लेकिन दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हराकर यह रिकॉर्ड भी बना लिया।इसके अलावा भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने भी अपने नाम जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया।

सचिन सहवाग को धवन-रोहित ने पछाड़ा:
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस दौरान भारतीय सलामी जोड़ी ने भारत को जबदस्त शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 25.2 ओवर में 154 रन जोड़े। इस दौरान धवन ने 67 गेंद में 66 रन की पारी खेली जबकि रोहित शर्मा ने 96 गेंद में 87 रन बनाए।रोहित-धवन की जोड़ी ने इस मैच के दौरान शतकीय साझेदारी कर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन-सहवाग की जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में कुल 13 शतकीय साझेदारी की थी, जिसे तोड़ते हुए रोहित-धवन ने इस मैच के दौरान 14वीं शतकीय साझेदारी पूरी की।

सचिन-सौरव सबसे आगे:
वनडे में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे अधिक 26 शतकीय साझेदारियां का रिकॉर्ड सचिन-गांगुली के नाम है। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए अब तक भारत की ओर से कुल 26 शतकीय साझेदारियां की है। इसके बाद कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में 15 शतकीय साझेदारी हुई है। तीसरे नंबर पर धवन-रोहित की जोड़ी ने 14 शतकीय साझेदारी की है।

धोनी और रैना की जोड़ी के नाम शतकीय साझेदारी:
विदेश की बात करें तो रोहित और धवन के बीच वनडे में यह दसवीं शतकीय साझेदारी है। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर रोहित और धवन की जोड़ी ने दूसरी बार सौ से अधिक रनों की साझेदारी की है। धवन-रोहित के अलावा धोनी और रैना की जोड़ी के नाम भी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो शतकीय साझेदारी दर्ज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
