Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर ने छोड़ी दिल्ली टीम की कप्तानी, इस युवा को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पिछले महीने 50 ओवर वाली विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल तक दिल्ली की टीम की कप्तानी की थी। लेकिन अब गौतम गंभीर ने रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के एक हफ्ते पहले दिल्ली की रणजी टीम की कमान छोड़ दी है। गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ने की वजह के बारे में बताया है कि वह युवाओं को मौका देना चाहते हैं।

गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ने को लेकर एक ट्वीट भी किया है। गंभीर ने इस ट्वीट में लिखा है, "अब समय आ गया कि युवाओं को कप्तानी का भार सौंपना चाहिए। इसलिए मैनें डीडीसीए(दिल्ली & डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) से अनुरोध किया था कि मुझे इस भूमिका के लिए कंसीडर नहीं करें। मैं बैकग्राउंड में रह कर टीम को जिताने के लिए हर प्रयास करुंगा।"

इस बात को लेकर डीडीसीए के अध्यक्ष रजत शर्मा(पत्रकार) ने कहा, " गौतम गंभीर ने स्टेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी से कहा है कि वह अब कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने कुछ युवा नाम इस भूमिका के लिए सुझाए हैं। नीतीश राणा राणा को दिल्ली की स्टेट टीम का कप्तान जबकि ध्रुव शौरे को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।"

गौरतलब है कि इसी साल 37 वर्षीय गौतम गंभीर ने आईपीएल 2018 के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स की कमान छोड़ दी थी। दरअसल, गंभीर की कप्तानी ने सीजन के शुरुआती 6 मैचों में से सिर्फ एक मैच जीता था। वहीं, अगर नीतीश राणा की बात करें तो वह गंभीर के बाद दिल्ली के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Story first published: Monday, November 5, 2018, 17:53 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+