Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भज्‍जी की फिरकी चली, श्रीलंकाई ढेर

गाले, 2 अगस्त:श्रीलंका के आक्रामक गेंदबाज मेंडिस ने जहां छह विकेट लेकर भारतीय पारी को खतरे में डाल दिया था, वहीं भारत ने उसका जवाब हरभजन सिंह की फिरकी से दिया। भज्‍जी की फिरकी ऐसी चली कि खेल के तीसरे दिन एक-एक कर श्रीलंकाई बल्‍लेबाज ढेर हो गये और टीम 292 रन पर सिमट गई।

गाले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को मेजबान टीम ने 292 रन पर सिमट गई। टीम के कप्‍तान महेला जयवर्धने(86) ने भारतीय स्‍कोर के आगे बढ़ने के अथक प्रयास किये, लेकिन सफल नहीं हो सके। श्रीलंका 37 रनों से भारत से पीछे रह गई।

टीम के अन्‍य बल्‍लेबाजों में के संगाकारा ने 68 और एम वरनापूरा ने 66 रन बनाये। कप्‍तान जयवर्धने 188 गेंदों पर 10 चौके लगाए।

भारतीय गेंदबाजों की आक्रामकता तीसरे दिन भी बरकरार रही। हरभजन सिंह ने सर्वाधिक 6 विकेट लेकर यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय स्पिन गेंदबाजों से निपटना इतना आसान नहीं है।

हरभजन सिंह ने वरनापूरा, के संगाकारा, टी समारावीरा, टी दिलशन, पी जयवर्धने और मुथैया मुरलीधरन को पवेलियान वापस भेजा, जबकि कप्‍तान अनिल कुंबले ने 3 और जहीर खान ने 1 विकेट झटका।

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 201 रनों की नाबाद पारी खेली।

इसके अलावा गौतम गंभीर ने 56 रन बनाए। लक्ष्मण ने भी 39 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका की ओर से युवा स्पिनर असंथा मेंडिस ने सबसे अधिक छह विकेट लिए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+