Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अश्विन ने डाली अजीबोगरीब 'मिस्ट्री गेंद', सब देखकर हुए हैरान

नई दिल्ली : स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भले ही भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित प्रारूप से बाहर चल रहे हों लेकिन उन्होंने अन्य टी-20 लीग में तहलका मचाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अश्विन आईपीएल सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कप्तानी करते दिखे। इस दाैरान वह गेंदबाजी को लेकर कई बार चर्चा में आए। खासकर उनका मांकडिंग आउट चर्चा में रहा। अब एक बार फिर अश्विन अपनी गेंदबाजी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) 2019 में अश्विन ने अजीबोगरीब एक्शन से एक ऐसी गेंद फेंकी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, टीएनपीएल 22 जुलाई को डिंडीगुल ड्रैगंस और मुदरै पैंथर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इस दौरान मदुरै ने 19 ओवर का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 151 रन बना लिए थे लेकिन जीत के लिए उसे आखिरी ओवर में 32 रन की दरकार थी। डिंडीगुल ने अश्विन से आखिरी ओवर फेंकने का फैसला लिया। अश्विन ने पहली 4 गेंदों में कोई रन नहीं दिया और एक विकेट भी अपने नाम कर लिया।

इसके बाद अश्विन ने जिस तरीके से ओवर की पांचवीं गेंद फेंकी उसे देख सब हैरान रह गए। इस दौरान अश्विन ने बॉल को आखिरी समय तक अपने पीछे छिपाए रखा और बाएं हाथ को बिना हिलाए उछाल भरी धीमी गति के साथ गेंद फेंक दी। इस गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में किरन आकाश ने बड़ा शाॅट खेला लेकिन वो बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हो गए। अश्विन का ये अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस मैच में डिंडीगुल की ओर से खेलते हुए अश्विन ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और अपनी टीम डिंडीगुल ड्रैगंस को 30 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

बता दें कि अश्विन डिंडीगुल ड्रैगंस के कप्तान हैं। उनकी टीम अभी तक खेले दोनों मैचों में जीत हासिल कर चुकी है। अश्विन ने चेपक सुपर गिल्लीज के खिलाफ हुए पहले मैच में टीम को 10 रनों से जीत दिलाई थी। इस मैच में उनका बल्ला भी बोला था। अश्विन ने तीसरे नंबर पर आकर 19 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली थी, साथ में 4 ओवर में 24 रन दिए थे, लेकिन कोई विकेट नहीं निकाल सके।

Story first published: Tuesday, July 23, 2019, 15:21 [IST]
Other articles published on Jul 23, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+