जिस टीम से किया था डेब्यू, अब उसी के खिलाफ कहर बरपाएगा यह तेज गेंदबाज
नई दिल्ली। इंग्लैंड-आयरलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 24 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर होने जा रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि आयरलैंड टीम इंग्लैंड के सामने कमजोर साबित होगी लेकिन उनके खिलाड़ी टक्कर जरूर दे सकते हैं। आयरलैंड टीम में एक ऐसा तेज गेंदबाज है जो इंग्लैंड की हर खूबी और खामी जानता है। यह गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि 6 फीट 8 इंच की लंबाई के बॉयड रैंकिन हैं जिन्होंने टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए किया था और अब उसी के खिलाफ कहर बरपाएगा।
सोचा नहीं था ऐसा दिन आएगा
रैंकिन ने साल 2014 में इंग्लैंड के लिए खेलते हुए आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। बॉयड रैंकिन अब इसी देश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं और इस आयरिश खिलाड़ी ने इस परिस्थिति को 'बेहद अजीब' करार दिया है। रैंकिन ने आईसीसी से कहा, 'ये मेरे लिए अजीब होगा क्योंकि मैं उनके खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानता हूं। ये सपना सच होने जैसा है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेके करियर में ये दिन आएगा।'
रैंकिन ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट अपने डेब्यू को बड़ा अवसर बताया लेकिन कहा कि वह इस मैच से पहले फिट नहीं थे और उनका कंधा चोटिल हो गया था। उन्होंने कहा, 'मैंने इस टेस्ट से कुछ दिन पहले ही अपना कंधा चोटिल कर लिया था और मैं इस मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं था। संक्षेप में कहूं तो मुझे खेलना नहीं चाहिए था, लेकिन जब आपको टेस्ट क्रिकेट खेलना का मौका मिलता है, तो आप इसे हासिल करना चाहते हैं।'
रैंकिन ने कहा, 'ये दौरा शुरू करना मुश्किल था। मैंने अपना डेब्यू किया और ईमानदारी से कहूं तो इसकी यादें धुंधली हैं। मेरे पास अब भी वह शर्ट और कैप है। मैं इसका हमेशा लुत्फ उठाऊंगा क्योंकि मैं आज जहां भी हूं वे इसका बड़ा हिस्सा हैं।' हालांकि रैंकिन को इस बात का कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे कोई पछतावा नहीं है। मेरे करियर के उस दौर में, उस समय आयरलैंड के लिए टेस्ट खेलने का कोई विकल्प नहीं था। अब ये बदल गया है लेकिन मैं उस समय उच्चतम स्तर पर क्रिकेट खेलना चाहता था और इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व करना ही एकमात्र रास्ता था।'
मध्यम तेज गति के गेंदबाज रैंकिन ने अब तक दो टेस्ट में 4 विकेट, 73 वनडे में 104 विकेट और 36 टी20 इंटरनेशनल में 39 विकेट लिए हैं। वह क्रिकेटर डेविड रैंकिन के भाई हैं। बॉयड रैंकिन का जन्म 5 जुलाई 1984 को लंडनरी, यूके में हुआ था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
