हनुमा विहारी ने बताया दुनिया में किस गेंदबाज से उनको लगता है सबसे ज्यादा डर
नई दिल्ली। आंध्र के प्रतिभाशाली बल्लेबाज हनुमा विहारी के लिए ये साल अब तक शानदार रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अभी उनका असली 'टेस्ट' चल रहा है। यहां 'पास' होते ही वे भारत के लिए ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन पर टीम कठिन हालातों में भरोसा कर सकती है। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज से पहले उन्होंने 2013 के आईपीएल में पहली बार पदार्पण किया था। उनकी पहली टीम सनराइजर्स हैदराबाद थी।
हाल ही में विहारी ने खुलासा किया है कि उनके अब तक के अंतराष्ट्रीय करियर में किस गेंदबाज ने उनको सबसे ज्यादा डराया है। यह गेंदबाज और कोई नहीं, मौजूदा पीढ़ी के बेस्ट पेसर डेल स्टेन हैं। मजेदार बात यह है कि दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज स्टेन 2013 के आईपीएल में हैदराबाद टीम का ही हिस्सा थे। चोट से वापिस लौटे स्टेन एक बार से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हो चुके हैं। करियर की संध्या पर चल रहे इस गेंदबाज का सामना अगले आईपीएल में विहारी ने नही होगा। क्योंकि स्टेन को आईपीएल नीलामी मे किसी ने खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विहारी फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं और उनको अब विश्व कप से पहले तक स्टेन का सामना करने को नहीं मिलेगा। वैसे क्रिकेट का 50 ओवर का विश्वकप स्टेन का आखिरी विश्वकप होगा। 421 टेस्ट विकेट ले चुके स्टेन दक्षिण अफ्रीका के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने से केवल एक विकेट दूर हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
