Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जानिए इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट कर कितनी मोटी रकम कमाते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। सोशल मीडिया पर कोहली आए दिन कई तस्वीरें शेयर करते हैं, जिनसे वो ना सिर्फ फैंस से तारीफें बटोरते हैं बल्कि मोटी रकम भी कमाते हैं। जी हां, कोहली मैच फीस के अलावा विज्ञापनों के लिए कमाई करते हैं लेकिन उन्हें इंस्टाग्राम पर भी अपनी एक फोटो पोस्ट करने पर भी खूब पैसे मिलते हैं, जिसकी सही कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 36 मिलियन फॉलोअर हैं। इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल Hooper HQ के मुताबिक कोहली किसी भी एक पोस्ट को शेयर या प्रमोट कर 1 लाख 58 हजार स्टर्लिंग पाउंड यानी 1 करोड़ 35 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। इस तरह वह सबसे ज्यादा कमाई करने के वाले दुनिया के 9वें खिलाड़ी हैं। कोहली हाल के दिनों में मशहूर मैग्जीन फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में भी टॉप-100 में अपना स्थान बनाए रखने में सफल हुए थे। फोर्ब्स की सूची के अनुसार, कोहली को विज्ञापनों से 2.1 करोड़ डॉलर, जबकि वेतन और जीत से 40 लाख डॉलर की कमाई हुई थी। पिछले 12 महीने में उनकी कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर की रही थी।

वहीं इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 173 मिलियन फॉलोअर हैं और किसी एक पोस्ट को प्रमोट कर वे 7 लाख 84 हजार स्टर्लिंग पाउंड यानी 6 करोड़ 73 लाख रुपए से ज्यादा रकम कमा लेते हैं। फुटबॉल के मशहूर खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में पहले स्थान पर हैं। रोनाल्डो लगातार दूसरे साल टॉप पर बने हुए हैं। रोनाल्डो की फॉलोअर्स की संख्या 40 मिलियन यानी 4 करोड़ हो गई। एक पोस्ट पर नेमार की कमाई 5 लाख 80 हजार स्टर्लिंग पाउंड यानी लगभग 5 करोड़ रुपए कमाते हैं। जील के फुटबॉलर नेमार 4.97 करोड़ रुपए के साथ दूसरे और अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मैसी 4.46 करोड़ रुपए के साथ तीसरे क्रम पर हैं।

Story first published: Wednesday, July 24, 2019, 15:00 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+