For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी के बाद भारत आर्मी के फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को ऐसे 'चिढ़ाया'

नई दिल्ली। सिडनी में शुक्रवार का दिन ऋषभ पंत के लिए यादगार रहा। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने ना केवल तूफानी शतक बनाया बल्कि कई रिकॉर्ड्स की बरसात भी कर दी। इस पारी से बतौर भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को एक मुट्ठी पर आसमान मिल गया है। वहीं पंत की इस पारी के बाद फूली नहीं समा रही भारत आर्मी ने एक नए दिलचस्प गीत को रचा है।

बता दें कि इंग्लैंड की बार्मी आर्मी की तरह ही भारत आर्मी भी जहां-जहां दुनिया भर में भारत के मैच होते हैं, वहां अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंच जाती है। जैसे ही पंत ने सिडनी में सीरीज का अपना पहला शतक बनाया वैसे ही भारत आर्मी ने गीत गाना शुरू कर दिए। अंग्रेजी में गाए जा रहे इस गीत का अर्थ कुछ इस तरह से था- 'हमारे पास पंत है, ऋषभ पंत मैं नहीं समझता हूं कि आप इसको समझेंगे, वह आप पर छक्के मारेंगे, आपके बच्चों की देखभाल करेगा। हमारे पास है पंत, ऋषभ पंत।

बता दें कि बच्चों की देखभाल का मामला रोचक किस्से से जुड़ा हुआ है। जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनको कंगारू कप्तान टिम पेन ने बेबीसीटर कहा था जिसके बाद पंत ने एक समारोह के दौरान पेन के बच्चों को गोद में उठा लिया था। इसी कारण भारत आर्मी ने कंगारूओं पर तंज कसते हुए कहा था कि वह ऋषभ पंत हैं जो आपके बच्चों की देखभाल भी करेंगे और आपको छक्के भी मारेंगे। ऋषभ पंत और कंगारू कप्तान टिम पेन के बीच हुई नोक-झोंक सीरीज की प्रमुख मजाकिया विवादों में से एक रही है। बता दें कि पंत ने सीरीज में पहला शतक जड़ते हुए 159 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत की इस मैच की पहली पारी में 622 रन बनाए और उसके 7 ही विकेट गिरे थे। भारत अगर यह मैच ड्रा करने या जीतने में कामयाब रहता है तो वह 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतेगा।

Story first published: Friday, January 4, 2019, 16:36 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+