टीम इंडिया को मिला नया बॉलिंग कोच, देखें कैसे सोशल मीडिया पर नाच रहे हैं 'कोहली'
नई दिल्ली। जब से अनिल कुंबले ने हेड कोच पद से इस्तीफा दिया है तभी से टीम इंडिया के नए कोच को लेकर ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में सीएसी की मीटिंग में तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच के रूप में नियुक्त किया था लेकिन उनको हटा कर अब भरत अरुण को नया बॉलिंग कोच बनाया गया है।
फिलहाल सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस बीसीसीआई के इस निर्णय की आलोचना तो कर रहे हैं लेकिन साथ में पूछ रहे हैं कि 'कौन हैं भरत अरुण'? आप देखिए सोशल मीडिया पर कैसे मजाक उड़ रहा है टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच का...
|
स्टुअर्ट बिन्नी को क्या बनाओगे
एक क्रिकेट फैन ने ट्वीवट करते हुए लिखा कि स्टुअर्ट बिन्नी को ड्रिंक्स कोच और द्रविड़ व जहीर को ड्रैसिंग रूम कोच बनाएंगे.
|
जो विराट को चाहिए वो मिल गया, जो शास्त्री को चाहिए वो भी मिल गया
टीवी जर्नलिस्ट विक्रांत गुप्ता ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो विराट कोहली को चाहिए वो मिल गया और जो शास्त्री को चाहिए था वो भी मिल गया।
|
कौन हैं भरत अरुण?
एक क्रिकेट फैन ट्वीट करते हुए पूछा हैं कि भाई ये भारत अरुण कौन हैं?
|
कोहली शास्त्री क्रिकेट बोर्ड
एक क्रिकेट फैन ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि बीसीसीआई ने भरत अरुण को नया बॉलिंग कोच बनाया हैं। उन्हें अब बीसीसीआई की जगह नाम बदलकर कोहली-शास्री क्रिकेट बोर्ड रख लेना चाहिए।
क्या एक आदमी खेल से भी बड़ा हैं?
|
नए बॉलिंग कोच का परफॉर्मेंस देखो
एक फैन ने लिखा है कि जहीर खान ने 311 टेस्ट और 282 वन-डे विकेट लिए हैं, उनका चयन होने के बजाय नए बॉलिंग कोच भरत अरुण ने 4 टेस्ट और 1 वन-डे में विकेट लिया है।

कार्ड्स और कैरमबोर्ड खेलेंगे
फेसबुक पर द फ्रस्ट्रेटेड इंडिया नामक एक पेज ने लिखा हैं,
'भरत अरुण, संजय बांगड, श्रीधर और रवि शास्त्री बस अब इन सभी को विदेश दौरे के दौर कार्ड्स और कैरमबोर्ड को पैक करने की जरूरत है'।
|
कोहली मना रहे हैं जश्न
स्पोर्ट्स टीवी एंकर मयंती लैंगर के पैरोडी अकाउंट ने वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि शास्त्री के कोच बनने पर विराट कोहली कुछ यूं जश्न मना रहे हैं।
भरत अरुण ने अपने पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 6 मैच खेले हैं जिसमें 4 टेस्ट और 2 वन-डे शामिल है। आपको बता दें कि टीम इंडिया के कोच का ड्रामा अभी थमा नहीं है और आने वाले वक्त में और भी बहुत कुछ देखने को मिल सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
