VIDEO : नेट पर पसीना बहाते दिखे भुवनेश्वर, इस मैच में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह से फिट होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के दौरान ओल्ड ट्रैफर्ड की इंडोर नेट्स पर लगभग 30 मिनट तक गेंदबाजी की। भुवनेश्वर 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मासपेशियों में खिंचाव आने के कारण अभी तक टीम से बाहर थे। उन्हें 8 दिन तक आराम लेने का फैसला सुनाया गया था। लेकिन अब भुवनेश्वर के फिट होने से किसी एक गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ सकता है।

भारतीय सहयोगी स्टाफ के एक सदस्य ने नेट सत्र के बाद पीटीआई से कहा कि भुवनेश्व अब फिट लगते हैं। आगामी दिनों में उनकी फिटनेस और बेहतर होनी चाहिए। इस अवसर पर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद और उनके साथी जतिन परांजपे और गगन खोड़ा भी उपस्थित थे। प्रसाद ने गेंदबाज और फिजियो से बात भी की। हालांकि भुवनेश्ववर को 27 जून को विंडीज के खिलाफ होने वाले मैच में जगह मिलने के बहुत कम आसार हैं।

भुवनेश्वर को इंग्लैंड के खिलाफ 30 जून को होने वाले मैच में प्लेइंग इलेवन मेंमोहम्मद शमी की जगह मिल सकती है। वो भी तब अगर शमी उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाते। हांलांकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में हैट्रिक लेकर टीम में जरूर अपनी जगह बनाई। शमी इस विश्व कप में पहली हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज भी बने। ऐसे में अब आगामी मैचों में इन दोनों गेंदबाजों के बीच काैन मैदान पर उतरता है, इसको लेकर भी टीम प्रबंधन को टीम चयन करने के लिए माथापच्ची करनी पड़ेगी।

इससे पहले, नवदीप सैनी सोमवार को भारतीय टीम से जुड़ गए थे। सैनी का इंग्लैंड जाना और भुवनेश्वर की चोट के बारे में कोई जानकारी न होने से ऐसी आशंकाएं जताई जा रही थीं कि भुवनेश्वर बाहर हो सकते हैं। हालांकि, बाद में भारतीय टीम ने यह साफ कर दिया था कि सैनी सिर्फ नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ जुड़े हैं। सैनी वो खिलाड़ी हैं, जिन्हें चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में स्टैंडबाई के तौर पर चुना था।

Story first published: Wednesday, June 26, 2019, 9:43 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+