टी-20 सीरीज से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, रहाणे पर संशय बरकरार
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर एक के बाद एक मिल रही हार के बीच टीम इंडिया को खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले भुवनेश्वर कुमार को टीम से बाहर होना पड़ा है। भुवनेश्वर कुमार की जगह रिशी धवन को टीम में जगह मिली है। चोटिल होने की वजह से उन्हें आखिरी वनडे में भी टीम में जगह नहीं मिली है।
भुवनेश्वर कुमार के बाये हाथ के अंगूठे में चोट आयी है जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है। वहीं अजिंक्या रहाणे के चोटिल होने की वजह से गुरकीरत मान को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।
चयनकर्ताओं रहाणे के विकल्प के तौर पर गुरकीरत मान को टीम में टी-20 सीरीज के लिए रखा है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज 26 जनवरी से शुरु होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
