भुवनेश्वर की शादी को लेकर उनके मम्मी-पापा ने किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य भुवनेश्वर कुमार की शादी को लेकर उनके परिवार ने बड़ी बात कही है। उनके पिता और बहन का कहना है कि हम अब उसकी शादी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उस पर अपनी पसंद नहीं थोपना चाहते हैं। उनके पिता ने कहा कि भुवी की पसंद ही परिवार की पसंद होगी।

साउथ इंडियन एक्ट्रेस से अफेयर की खबरें
हाल ही में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के तमिल फिल्मों की एक्ट्रेस अनुस्मृति सरकार के साथ डेट करनेकी खबरें आई थीं। जिसके बाद उनको शादी को लेकर चर्चा है। इस बाबत सवाल करने पर उन के पिता किरणपाल सिंह ने कहा कि हमें इस पर कुछ नहीं कहना है। भुवी की पसंद की लड़की हमारी भी पसंद होगी।

क्यों है चर्चा
भुवनेश्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 मई को एक फोटो डाली , जिसमें वे एक टेबल के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में भुवी ने लिखा है कि डिनर डेट,फुल पिक्चर सून। भुवनेश्वर कुमार के इस फोटो के अपलोड करने के बाद कहा गया कि वो अभिनेत्री अनुस्मृति को डेट कर रहे हैं।

क्या बोलीं भुवी की बहन
भुवनेश्वर की शादी को लेकर उनकी बहन रेखा ने कहा कि एक मध्यवर्गीय परिवार से आते हैं लेकिन हम ऑर्थोडोक्स नहीं है। रेखा ने कहा कि अगर भाई अभिनेत्री से भी शादी करना चाहेंगे तो हमें कोई एतराज नहीं होगा। उनका कहना है कि परिवार ने लड़की ढूंढ़ने का काम भुवी पर ही छोड़ा हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
