Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भुवनेश्वर कुमार के लिए बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे से भी हो सकते हैं बाहर

नई दिल्ली: भुवनेश्वर कुमार का चोटिल होना लंबे समय से भारत के लिए चिंता का कारण है। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। अपनी फिटनेस साबित करने के बाद इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 के लिए चुना गया था। हालांकि, तीसरे मैच के दौरान, उन्होंने दर्द की शिकायत की और यह सामने आया कि भुवी को स्पोर्ट्समैन हर्निया था , जिस पर डॉक्टरों ने ध्यान नहीं दिया।

स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाएंगे-

स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाएंगे-

उन्हें पहले ही वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है और भुवनेश्वर कुमार की चोट को प्रबंधित करने के तरीके पर सवाल उठाए जा रहे हैं। एडक्टर स्ट्रेन से उबरने में उन्हें लगभग तीन महीने का समय लगा और सूत्रों की मानें तो तेज गेंदबाज को खेल में जल्दबाजी में वापस लाया गया।

भुवनेश्वर कुमार अब स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी करवाएंगे, जिसे वह अब लगभग तीन महीने से झेल रहे हैं और फिर दो महीने की रिकवरी अवधि से गुजरना होगा। इसने न्यूजीलैंड दौरे में उनकी भागीदारी को संदेह में डाल दिया है।

PAK vs SL: पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट के चौथे दिन का पूरा खेल बारिश में धुला

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के लिए वापसी कर सकते हैं

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल के लिए वापसी कर सकते हैं

"वह निश्चित रूप से न्यूजीलैंड के पूरे दौरे को मिस करेंगे। शायद आईपीएल के दौरान ही क्रिकेट में वापसी करने की स्थिति में होना चाहिए, अगर सब कुछ ठीक रहा, "टाइम्स ऑफ इंडिया के ने यह बात इस मामले की जानकारी रखने वाले करीबी सूत्र के हवाले से कही। आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए, शार्दुल ठाकुर को भुवनेश्वर कुमार की जगह टीम में शामिल किया है।

सर्जरी पर अंतिम कॉल अभी तक नहीं लिया गया है क्योंकि यह भी बताया गया है कि गेंदबाज को कूल्हे और कमर के क्षेत्र में जबरदस्त दर्द हो रहा था। "उसे एक (सर्जरी) से गुजरना होगा यह पुष्टि की है। कैसे, कब और कहां, इस पर काम किया जा रहा है, "स्रोत ने आगे जोड़ा।

शार्दुल ठाकुर के लिए मौका-

शार्दुल ठाकुर के लिए मौका-

"यह पहली बार नहीं है कि किसी क्रिकेटर को चोट लगी हो और एनसीए में ऐसा कुछ हुआ हो। हम सभी को रिद्धिमान साहा प्रकरण याद है। जिस तरह से उनकी कंधे की चोट को संभाला गया इसने उनके कैरियर को खतरे में डाल दिया गया था।" स्रोत ने कहा।

भुवनेश्वर कुमार की जगह पर भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर को वेस्टइंडीज दौरे के लिए शामिल किया गया है। हालांकि उनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी या नहीं, ये देखना बाकी है।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 15:49 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+