For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोट और वापसी पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर कुमार, NCA को बताया इस बात का जिम्मेदार

नई दिल्ली। चोट के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अपनी वापसी और रिकवरी को लेकर अपडेट दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद हार्निया की परेशानी से बाहर हो जाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो अब कब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि अभी तक यह तय नही ंहो पाया है कि उनकी स्पोर्ट्स हार्निया को ठीक करने के लिये सर्जरी की जरूरत है या नहीं।

और पढ़ें: AUS vs NZ: लगातार दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को मिली हार, ब्लंडेल का शतक बेकार, सीरीज जीती ऑस्ट्रेलिया

भुवनेश्वर कुमार ने अपने रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम के दौरान हुई इतनी बड़ी खामी के लिये राष्ट्रीय क्रिकेट एकाडमी को जिम्मेदार ठहराने से बचते हुए कि वह हैरान हैं कि एनसीए को उनके हार्निया की जानकारी कैसे नहीं मिली।

टी20 विश्व कप शुरु होने में 9 महीने का समय है बाकी

टी20 विश्व कप शुरु होने में 9 महीने का समय है बाकी

अपनी वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में अभी भी 9 महीने का समय बाकी है। मैं अभी इस बारे में नहीं सोच रहा। सबसे पहले मुझे फिट होना है और मुझे नहीं पता कि मैं कब तक फिट हो पाऊंगा।'

अपनी रिकवरी में एनसीए की भूमिका पर भुवी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि बीसीसीआई इसे कैसे लेता है, यह उनका काम है। उन्हें इस बारे में एनसीए से बात करनी चाहिए।'

आखिर क्यों एनसीए से हो गई इतनी बड़ी चूक

आखिर क्यों एनसीए से हो गई इतनी बड़ी चूक

उन्होंने कहा, 'एनसीए ने निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया होगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ और वे इसका पता क्यों नहीं लगा पाए। फिर भी इस बारे में टिप्पणी करने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं क्योंकि शायद मैं कुछ और कहूं और बीसीसीआई किसी और निष्कर्ष पर पहुंचे।'

गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार ने चोट से उबर कर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में वापसी की थी लेकिन टी20 सीरीज के बाद उन्हें हार्निया की शिकायत की जानकारी मिली जिस कारण वह एक बार फिर मैदान से दूर हो गये।

बुमराह के एनसीए न जाने पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर

बुमराह के एनसीए न जाने पर जानें क्या बोले भुवनेश्वर

भारत के लिए 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 खेल चुके भुवनेश्वर कुमार से जब पूछा गया कि वह जसप्रीत बुमराह के एनसीए न जाने के फैसले पर क्या कहना चाहते हैं तो भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि यह किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत इच्छा पर निर्भर करता है कि वह एनसीए जाना चाहता है या नहीं।

अपने उबरने की प्रक्रिया पर भुवनेश्वर ने कहा कि उन्हें डाक्टर से मुलाकात का इंतजार है जिसके बाद सर्जरी की जरूरत का स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा।

सर्जरी पर अभी कोई जानकारी नहीं

सर्जरी पर अभी कोई जानकारी नहीं

भुवनेश्वर ने कहा, 'सर्जरी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया के मामले में आम तौर पर सर्जरी ही की जाती है। लेकिन इसके बावजूद डाक्टर से मिलना होगा। मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या होगा लेकिन हम जितना जल्दी संभव को इसका उपचार कराने का प्रयास कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'जब तक मैं डाक्टर से सलाह नहीं ले लेता तब तक नहीं बता सकता कि कब वापसी करूंगा क्योंकि यह उपचार पर निर्भर करेगा।'

दीपक चाहर के साथ मुकाबला नहीं, फिट होने पर ध्यान

दीपक चाहर के साथ मुकाबला नहीं, फिट होने पर ध्यान

आईसीसी टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिये दीपक चाहर (जो कि स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से बाहर हैं) के साथ मुकाबले की बात पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अभी वह फिट होने पर ध्यान लगा रहे हैं।

इस बात पर उन्होंने कहा, 'जब मैं फिट हो जाऊंगा तो यह प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इसलिए मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि कौन मौजूद है। चयन मेरे हाथ में नहीं है और ना ही यह मेरा काम है। मेरा काम प्रदर्शन करना है और मैं ऐसा करूंगा।'

Story first published: Sunday, December 29, 2019, 23:59 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+