For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भूवनेश्वर कुमार ने बताया जसप्रीत बुमराह की सफलता का राज

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों के निर्णायक मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की प्रदर्शन किया है, उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया को इस अहम मुकाबले में बड़ी जीत मिली है। जसप्रीत बुमराह लगातार अपनी गेंदबाजी पर मेहनत करते है। टीम इंडिया के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी बुमरा की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बुमराह ने अपनी गेंदबाजी एक्शन पर काफी मेहनत की है, जिसका उन्हे काफी फायदा मिल रहा है।

बुमराह पर भरोसा
जिस तरह से लगातार बुमराह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं उसका टीम को फायदा मिल रहा है। बुमरा की शानदार सफलता के बारे में भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि बुमराह का एक्शन काफी अलग है, जिसकी वजह से बल्लेबाजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बुमराह के पास पहले भी यॉर्कर व धीमी गेंद थी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपने एक्शन में सुधार किया है वह उन्हें काफी फायदा दे रहा है। डेथ ओवर में बुमरा को शानदार गेंदबाज बताते हुए भुवी ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि वह आखिरी के ओवर में शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

डेथ ओवर में चाहिए बेहतर साथ
बुमराह के साथ गेंदबाजी के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि जब आप बुमराह के साथ डेथ ओवर में गेंदबाजी करते हैं तो आपको इस बात का यकीन रहता है कि डेथ ओवर में रन बचाने हैं, ऐसे में अगर आप अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो आपके अच्छे गेंदबाज का साथ चाहिए होता है। उन्होंने कहा कि मैच शुरू होने से पहले हम एक दूसरे से ट्रैक पर बात करते हैं, इससे हम दोनों को काफी मदद मिलती है।

हार के लिए गेंदबाज ही दोषी नहीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच हारने के बारे में भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि इस मैच को हारने के बाद भी हमें स्पेशलिस्ट गेंदबाज की कमी महसूस नहीं हो रही थी। आप गेंदबाजों को हार के लिए दोषी करार नहीं दे सकते हैं, दूसरी टीम के अच्छे खेल को भी हमे समझना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमेन अच्छा खेल दिखाया, वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ भी हमने बेहतर प्रदर्शन किया। पांचवे गेंदबाज के बारे में उन्होंने कहा कि हमारे पास हार्दिक पांड्या और अन्य गेंदबाज हैं, जिसके चलते पांचवे स्पेशलिस्ट गेंदबाज की कमी महसूस नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें- INDvsNZ: धोनी के इन दो कमाल से भारत के नाम हुई टी-20 सीरीज

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+