नई दिल्लीः टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वनर कुमार ने बुधवार को अपनी दोस्त नूपुर नागर के साथ सगाई कर ली। सगाई के बाद भुवनेश्वनर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज लिखा। इंस्टाग्राम पर लिखा गया ये मैसेज काफी वायरल हो रहा है। भुवी का ये मैसेज भावुक करने वाला है।
भुवनेश्वरन कुमार लिखते हैं रिवाइंडिंग और अच्छी यादों में वापस जाना, मुझे आगे बढ़ने और शानदार भविष्य के बारे में सपना देखने के लिए प्रेरित करती हैं। बता दें, भुवनेश्वर कुमार काफी समय से नुपुर को जानते हैं। नुपुर यूपी के नोएडा की रहने वाली हैं।
भुवनेश्वर और नूपुर नागर की सगाई नोएडा में की गई। दोनों परिवारों की मौजूदगी में सारी रस्मों को पूरा किया गया। दोनों ने नोएडा में हुए कार्यक्रम में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।
यह भी पढ़ें-
सगाई के बाद भुवी के पिता ने कहा कि हमारे परिवार एक दूसरे को जानते हैं, लेकिन नुपुर भुवनेश्वर की पसंद हैं। बेटे की सगाई पर खुशी जताते हुए भुवी के पिता किरण पाल सिंह का कहना है था कि हम सब अब भुवनेश्वर और नुपुर की शादी में जुट गए हैं। अभी यह तय नहीं हुआ है कि शादी कहां होगी, क्योंकि आने वाले महीनों में एक सीरीज के बाद भुवी काफी व्यस्त हो जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि भुवी की शादी में सारे खिलाड़ी शामिल होंगे।