For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत को लगा बड़ा झटका, मैच के दाैरान चोटिल हुआ सबसे अहम गेंदबाज

नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में चल रहे आईसीसी विश्व कप के 22वें मुकाबे में भारतीय क्रिकेट टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब उनका अहम तेज गेंदबाज चोटिल हो बैठा। दरअसल, भुवनेश्वर कुमार मैच के पांचवें ओवर की चाैथी गेंद पर चोट खा बैठे। चौथी गेंद पर उनका पैर काफी अजीब तरीके से लैंड हुआ था. उनका फ्रंटफुट फिसल गया था। जूते की स्पाइक्स पिच पर फंस और उसकी वजह से उनकी जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया। ऐसे में कप्तान विराट कोहली ने कोई जोखिम नहीं उठाया और भुवी को मैदान से बाहर जाने को कह दिया।

ऐसे में कप्तान विराट कोहली ने कोई जोखिम नहीं उठाया और भुवी को मैदान से बाहर जाने को कह दिया। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने कहा कि उनकी चोट गंभीर नहीं है वो अगले मैच में नजर आ सकते हैं। भुवी के ओवर की बची आखिरी 2 गेंदें विजय शंकर ने फेंकी। अगर भुवी की चोट गंभीर हुई तो ये भारत के लिए बड़ा झटका होगा लेकिन उनके बैकअप के रूप में मोहम्मद शमी हैं। जिस समय उन्‍हें मैदान छोड़ना पड़ा उस समय भुवी ने 2.4 ओवर गेंदबाजी की थी और केवल 8 रन दिए थे।

हालांकि शुरुआत में देखने पर भुवी की चोट गंभीर नजर नहीं आ रही है। देखना होगा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा गेंदबाजी करने आते हैं या नहीं। भुवी इस समय अच्‍छी फॉर्म में चल रहे थे।ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ उन्‍होंने तीन विकेट निकाले थे। साथ ही पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में भारत के लिए उनके कोटे के ओवर पूरा कराना बड़ी चुनौती होगी। कप्‍तान विराट कोहली को यह ओवर पूरे कराने में केदार जाधव की मदद लेनी पड़ सकती है।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 22:46 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+