For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : भुवनेश्वर ने अपनी ही गेंदबाजी पर लिया ऐसा रिटर्न कैच, विराट भी हो गए हैरान

नई दिल्ली: तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारत ने वनडे सीरीज में भी अपरोजय बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज का दूसरा मैच बारिश से प्रभावित हुआ जिसको टीम इंडिया ने डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 59 रनों से जीत लिया। यह सीरीज भी तीन मैचों की है और इसका अगला मैच 14 अगस्त को खेला जाएगा। दूसरे मैच में भारत की जीत में विराट कोहली के शतक के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार योगदान दिया। उन्होंने 4 विकेट लिए जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज की टीम 42 ओवर में ही आउट हो गई।

भुवनेश्वर ने 8 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल, निकोलस पूरन, रोस्टन चेस और केमार रोच जैसे खिलाड़ियों को आउट किया। हालांकि भुवी के प्रदर्शन की सर्वश्रेष्ठ झलक भारत की गेंदबाजी पारी के 35वें ओवर में दिखाई दी जब भुवी ने अपनी ही गेंद पर चेस का जबरदस्त कैच लपका।

रोस्टन चेस भुवनेश्वर की गुड लेंथ गेंद को लेग साइड में खेलना चाहते थे लेकिन वह चूक गए और गेंद ने उनके बल्ले का लीडिंग एज ले लिया। गेंद हवा में चली गई और भुवनेश्वर ने अपने बायी ओर फुल लेंथ डाइव लगाई और गेंद को लपक लिया। यह जबरदस्त कैच देखकर विराट कोहली समेत टीम के बाकी साथी खिलाड़ी भी हैरान और खुश थे। इस वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं।

यह मैच त्रिनिदाद में पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वीन्स पार्क ओवल में खेला गया। भारत ने विराट कोहली के शतक और श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे बारिश के कारण घटाकर 46 ओवर में 270 रन कर दिया गया।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 13:28 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+